बॉलीवुड के हैंडसम हंक और डांस के बादशाह ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म को लेकर लोगो में काफी उत्सुकता है। साउथ इंडियन मूवी ‘विक्रम वेधा’ की रीमेक होगी ऋतिक की अगली फिल्म। इस फिल्म में माधवन और साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति लीड रोल में नज़र आय थे।
ऋतिक रोशन इस मूवी में एक गैंगस्टर का रोल करने वाले है और हाल ही में उन्होंने अपने लुक को रिवील किया है। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ” channeling the inner vedha “। उनके इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके इस लुक को सपोर्ट कर रहे है।
अभिषेक बच्चन ने ऋतिक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिख फायर वाली इमोजी पोस्ट की , तो वही एक्टर और ऋतिक रोशन के गहरे दोस्त ज़ायेद खान ने भी ऋतिक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा ” killing it brother “। लेकिन ऋतिक की इस पोस्ट पर चर्चे तो किसी और के कमैंट्स के हो रहे है। जी हाँ हम यहाँ बात कर रहे है ऋतिक की rumored गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद की। ऋतिक की पोस्ट पर सबा आज़ाद ने लिखा ” why hello “। सबा के कमैंट्स करते ही ऋतिक के फैंस की अलग अलग प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी और लोगो ने बात करनी शुरू कर दी।
लोगो ने तो सबा के कमैंट्स के बाद उन्हें रिप्लाई करते हुए ” हेलो फ्यूचर भाभी ” तक लिख डाला।
सबा आज़ाद इंडियन एक्टर और सिंगर है। कई दिनों से ऋतिक और सबा आज़ाद अपने रिश्तो को लेकर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए है। लोग उनके रिश्ते को और भी गहराई से जानना चाहते है। फैंस को तो बेसब्री से इंतज़ार है ऋतिक और सबा के रिश्ते का खुल कर ऐलान हो।
ऋतिक का ये नया लुक जितना लोगो को पसंद आ रहा है लगता है उनकी rumored गर्लफ्रेंड भी इस लुक को काफी पसंद कर रही है। ऋतिक के साथ उनकी इस फिल्म सैफ अली खान भी नज़र आने वाले है। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर और पुलिस अफसर की है जिनके बीच आपको एक्शन के साथ साथ कई सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।