बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की लव लाइफ पर अक्सर फैंस की नज़र बनी रहती है। नेहा और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। ये दोनों साथ में काफी क्यूट लगते है और एक दूसरे के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करते ही रहते है। ऐसे में वैलेंटाइन डे के ख़ास मौके पर भी रोहनप्रीत सिंह ने अपनी वाइफ नेहा को एक बड़ा सरप्राइज दिया।
बता दे, नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वो अपने हर खास पल को फैंस के साथ शेयर करती हैं। नेहा अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। इस वैलेंटाइन नेहा और रोहनप्रीत कुछ स्पेशल ही करते दिखें।
शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का ये पहला वैलेंटाइन था। इसे दोनों काफी अच्छे से सेलिब्रेट करते नजर आएं। इस वैलेंटाइन रोहनप्रीत सिंह ने पत्नी नेहा कक्कड़ को सरप्राइज देने के लिए अपनी कलाई पर नेहा के नाम का टैटू बनवाया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसकी जानकारी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। रोहनप्रीत सिंह ने कलाई पर लिखवाया है, “नेहूज मैन”
उनकी इन तस्वीरों पर दोनों के फैंस लाइक्स और कमेंटस के ज़रिए बेहद प्यार दे रहे हैं। अब तक इन तस्वीरो पर 19 लाख से भी ज़्यादा लाइक्स मिल चुके है। ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। नेहा के साथ- साथ लोगो को भी रोहनप्रीत सिंह का ये सरप्राइज काफी पसंद आ रहा है।