पारस छाबड़ा द्वारा शेफाली जरीवाला पर किये गए ऐज- शमिंग कमेंट पर भड़के पराग त्यागी, दी ये धमकी

Summary :

ऐसा लगता है कि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की साथी – कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के बीच हुआ झगड़ा अब शो के बाहर भी तूल पकड़ने लगा है। अब इस विवाद में शेफाली के पति पराग त्यागी भी कूद पड़े है। उन्होंने पारस द्वारा शेफाली पर उम्र को लेकर किये गए कमेंट पर सख्त नाराजगी जताई है।

ऐसा लगता है कि बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की साथी – कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के बीच हुआ झगड़ा अब शो के बाहर भी तूल पकड़ने लगा है। अब इस विवाद में शेफाली के पति पराग त्यागी भी कूद पड़े है। उन्होंने पारस द्वारा शेफाली पर उम्र को लेकर किये गए कमेंट पर सख्त नाराजगी जताई है।  
जब एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए पारस छाबड़ा द्वारा किये गए कमेंट पर गुस्सा जाहिर किया तो शेफाली के पति पराग त्यागी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की।  ट्विटर यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा , ‘ऐज शेमिंग शर्मनाक है, पारस ने जो कमेंट शेफाली के लिए किया है वो बेहद घटिया है। इस आदमी ने सारी हदें पार कर दी है।  

ट्विटर यूजर ने आगे लिखा , ‘ सलमान द्वारा फटकारे जाने के बाद भी पारस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसने शेफाली को कूगर कहा है जिसका मतलब होता है एक अधिक उम्र की महिला जो अपने से कम उम्र के युवक के साथ सेक्सुअल  सम्बन्ध बनाना चाहती है।   

इस पोस्ट पर पराग ने जवाब दिया, “भाई आपको इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि मैं कितना असहाय महसूस कर रहा हूं .. और उस मां और कैसा  लग रहा होगा की ये घटिया इंसान औरतों से किस तरह का बर्ताव करता है। ये लोग भूल जाते है कि उनके पास भी मां और गर्लफ्रेंड है जो महिलाएं हैं। उसे प्रार्थना करनी चाहिए कि वो बिग बॉस के घर से बाहर न निकले। 

एक्ट्रेस गौहर खान जो इससे पहले बिग बॉस के घर में बूढा शब्द के प्रयोग पर खुलकर बोली थी, इस मुद्दे पर शांत रही।  साथ ही उन्होंने पारस को भी शांत रहने के लिए कहा। गौहर ने अपने ट्वीट में लिखा घर के अंदर हर कोई गलत व्यवहार करता है पर किसी के कुछ गलत कहने से कोई इंसान पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि ये काफी दुखद है। 
खैर, यह देखा जाना बाकी है कि बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान पूरे एपिसोड पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। सोशल मीडिया पर पारस छाबड़ा को अपनी इस हरकत के लिए काफी बुरी ट्रोल किया जा रहा है। 

Ujjwal Jain