बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस जन्मदिन के जश्न को मनाने के लिए एक्ट्रेस ने मियामी के चुना और शानदार याच पार्टी रखी। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गयी।
इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनास, उनकी माँ और कुछ करीबी दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करती दिखी वहीँ उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जाने लगा। दरअसल इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट के काश लगाती नजर आ रही थी।
इस तस्वीर के वायरल होते ही प्रियंका चोपड़ा को लोग ये कहते हुए ट्रोल करने लगे की उन्हें दिवाली पर पटाके जलाते हुए तो अस्थमा याद आता है और अब वो अपनी माँ और पति के साथ सिगरेट – सिगार फूंक रही है।
सिगरेट पीते हुए प्रियंका को ट्रोल किये जाने के बाद कई और अभिनेत्रियों से स्मोकिंग को लेकर फैंस ने सवाल किये। अब प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा से भी इस सिगरेट कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया।
आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थी और उन्होंने भी इस हाई प्रोफाइल पार्टी का जमकर लुत्फ़ उठाया। अब परिणीति से जब स्मोकिंग को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने भी अपना रिएक्शन दिया।
परिणीति चोपड़ा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस मामले पर चुप रहने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में, परिणीति न कहा कि उन्हें इस प्रश्न का उत्तर देने का कोई अधिकार नहीं है। यानी बस उन्होंने इस सवाल को इग्नोर कर दिया।