बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ अदाकारा पायल घोष ने यौन उत्पीडऩ जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वैसे आज कल ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले तो पायल घोष ने अपने साथ हुई इस आपबीती को ट्विटर पर साझा किया और अपने इस ट्वीट को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया और पीएम से न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन अब इस पूरे मामले में पायल घोष पुलिस थाने तक पहुंच चुकी हैं,जहां उन्होंने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
अनुराग पर कौन-कौन सी धाराएं लागू?
अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज होने की जानकारी पायल के वकील नितिन सातपुते ने दी है। नितिन ने ट्वीट करके बताया अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्ममेकर के खिलाफ कौन-कौनसी धाराओं में ये मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री के वकील नितिन सातपुते ने ट्वीट में लिखा, कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और अन्य मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (1), 354, 341, 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है इससे पहले पायल घोष बीते सोमवार को मुंबई के ओशिवारा थाने में भी अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंची थी,जहां पर कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं होने के कारण अभिनेत्री आधी रात को शिकायत दर्ज कराए बिना ही अपने घर वापस लौटी थी।
नितिन सातपुते का कहना है कि पायल के साथ घटना चूंकि वर्सोवा थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई थी,इस वजह से पुलिस स्टेन का क्षेत्राधिकार तय नहीं हो पाया। इतना ही नहीं पायल तो अनुराग कश्यप के खिलाफ राष्टï्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज की बात कर चुकी हैं।
याद दिला दें कि अभिनेत्री ने 19 सितंबर को ट्वीट करके पहले अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया,जिसके बाद उन्हें थोड़ा सा सपोर्ट मिलने के बाद वो सीधा पुलिस स्टेशन जा पहुंची।
हालांकि एक्ट्रेस के इन आरोपों को अनुराग ने इन सभी आरोपों को नकराते हुए उन्हें ट्वीट करके लिखा ,क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। आपके जो भी आरोप हैं वो सब बेबुनियाद हैं।