पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, जानकारी देते हुए करिश्मा तन्ना बोली सच्चाई की जीत हुई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, जानकारी देते हुए करिश्मा तन्ना बोली सच्चाई की जीत हुई

‘नागिन 3’ फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी आज हर तरफ सुर्खियों में छाए हुए है। हर तरफ उन्हीं के चर्चे है। साथ ही एक्टर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहे है। इन सबकी वजह है वो संगीन आरोप जो एक्टर पर लगा है। दरअसल, एक्टर पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया। लेकिन अब खबर आई है कि पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है।

‘नागिन 3’ फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी आज हर तरफ सुर्खियों में छाए हुए है। हर तरफ उन्हीं के चर्चे है। साथ ही एक्टर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहे है। इन सबकी वजह है वो संगीन आरोप जो एक्टर पर लगा है। दरअसल, एक्टर पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया। लेकिन अब खबर आई है कि पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। बता दें कि एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है लेकिन टीवी इंडस्ट्री के लोग इसे झूठा बता रहे है। हालांकि अब एक्टर को जमानत मिल गई है। पर्ल वी की जमानत की खबर को करिश्मा तन्ना ने अपने सोशल मीडिया से शेयर किया है।
1622889370 660ac53be564d2fa8493f09af4804627
करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस पोस्ट में करिश्मा लिखती हैं, “सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है…गॉट बेल, पर्ल वी पुरी।” इस पोस्ट में करिश्मा ने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए आई स्टैंड विथ पर्ल वी पुरी और ट्रुथ नेवर हाइड्स भी लिखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 4 जून को पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। पर्ल के साथ बाकी 5 लोगों भी गिरफ्तार हुए थे। इस बारे में पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के आरोप के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया। 

1622889385 article 2021615512412245682000
आपको बता दे, पर्ल वी पुरी टीवी दुनिया का जाना मन नाम है। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। ‘नागिन 3’ ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासू मां’, ‘नागार्जुन एक योद्धा’,’ बेपनाह प्यार’, ‘ब्रह्मराक्षस 2’ में लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा पर्ल को कई रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।