मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले कुछ टाइम से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सपना ने लॉकडाउन के दौरान गुपचुप तरीके से पहले शादी कि जिसके बाद उनका अक्टूबर के महीने में बेटा हुआ तब इस बात की सभी को खबर हुई। वहीं करवा चौथे के खास मौके पर पहली बार सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग फोटोज शेयर की। हाल ही में सपना ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
सपना का दिखा ग्लैमरस अवतार
मां बनने के बाद पहली बार सपना का ये खूबसूरत लुक देखने को मिला। वैसे इस फोटो में सपना बिल्कुल फिट लग रही है। अब अभिनेत्री के फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ घंटों पहले शेयर की इन तस्वीरों पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ गए हैं।
यह तस्वीरें सपना चौधरी की न्यू फोटोशूट की है। एक्ट्रेस का लुक इन तस्वीरों में पूरी तरह से बदला हुआ लग रहा है। तस्वीरों में उन्होंने आसमानी रंग की मेटैलिटक लिपिस्टक लगाई हुई है,जिसमें उनका लुक कुछ हट कर लग रहा है। इसके साथ ही ग्लिटरी व्हाइट आईलाइनर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
वहीं बात अगर सपना के हेयरस्टाइल की करें तो उनका बेहद अलग ही अंदाज देखने को मिला है। क्योंकि उनका हेयरडो काफी अलग है और सपना ने दो हेयर बन बना रखे हैं। साथ ही उन्होंने व्हाइट जैकेट और पैंट पहनी हुई है।
गौरतबल है सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू ने एक दूसरे को करीब चार साल तक डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। वहीं दोनों ने जनवरी 2020 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि इससे पहले सपना और वीर साहू की शादी की खबरें मीडिया में जमकर छाई रही थी। वहीं खबर यह भी थी वीर और वपना दोनों अपनी शादी की बात को फैंस के साथ शेयर करना चाहते थे,लेकिन करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के निधन की कारण शादी के बारे में किसी को नहीं बताया।