देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन था। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी। शाहरूख खान, सलमान खान,करण जौहर,कंगना रनौत,विराट कोहली, अनुष्का शर्मा,मिलिंद सोमन, माधुरी दीक्षित आदि पीएम मोदी को बर्थडे की शुभकामनाएं दी थी। अब सभी सेलेब्स को पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया कहा है। लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र विराट और अनुष्का को दिया गया रिप्लाई रहा।
पीएम नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी शुभकामनाएं दी थीं। पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए विराट कोहली ने लिखा था कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। विराट के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए लिखा, धन्यवाद विराट कोहली। और मैं आपको भी बधाई देना चाहता हूं। अनुष्का शर्मा और आप बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे।
पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं फिल्म मेकर करण जौहर ने भी दी थी और कहा था कि उन्होंने विश्व स्तर पर किस तरह से भारतीय सिनेमा को पहचान दिलाने में अपना समर्थन उनके विचारों को दिया था। मोदी ने करण जौहर को जवाब देते हुए लिखा, सिनेमा के लिए आपका जुनून सराहनीय है।
पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी एक तस्वीर उनके साथ शेयर की और शुभकामनाएं दीं। माधुरी को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, आपको और आपके परिवार को किचन गार्डन के लिए शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने शाहरुख खान,सलमान खान, कंगना रानौत कार्तिक आर्यन आदि सेलेब्स को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया।
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
14.
15.
16.
17.