बीते माह 22 जनवरी को अभिनेता और कांग्रेसी राजनीतिज्ञ राज बब्बर के बड़े प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड तान्या सागर से लखनऊ में शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई नामी गिरामी हस्तियां पहुंची थी। इन दिनों प्रतीक बब्बर अपनी वाइफ के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद से सुर्ख़ियों में है।
अभी शादी को एक महीना भी नहीं हुआ है और प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी की टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर आते ही वायरल हो गयी और लोग इस पर तरह तरह के कमैंट्स कर रहे है।
बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा है की वो कुछ ज्यादा ही अश्लील हो रहे है तो कई लोगों ने अपने माता पिता का नाम न डुबोने की सलाह दी है। कई लोगों ने उन्हें सलाह दी की इस तरह की तस्वीरें पोस्ट कर वो अपने साथ साथ अपनी पत्नी को भी बदनाम कर रहे है।
आपको बता दें सान्या सागर का परिवार राजनीति से जुड़ा है और सान्या के पिता पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के लीडर हैं। साथ ही सान्या फिल्म इंडस्ट्री से भी जुडी है और लंदन फिल्म एकेडमी से उन्होंने फिल्म निर्माण में डिप्लोमा किया हुआ है।
प्रतीक बब्बर का नाम इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन से जुड़ चुका है और उनसे ब्रेकअप के बाद प्रतीक और सान्या की करीबी बढ़ी और दोनों ने डेटिंग शुरू की और ये रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति के साथ शादी तक जा पहुंचा।
एक इंटरव्यू के दौरान प्रतीक ने बताया था की सान्या सबसे बेतरीन महिला हैं, जिनके साथ मैं अपनी जिंदगी गुजारना चाहूंगा। मुझे उनके साथ थोड़ा वक्त बिताने के बाद यह एहसास हो गया कि मुझे इन्हीं से शादी करना चाहिए।’
अब इस तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन से प्रतीक बब्बर क्या सलाह लेते है ये तो वही बता सकते है और काम की बात की जाए तो हाल ही में प्रतीक बब्बर की वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ रिलीज हुई है। इससे पहले वो आखिरी बार टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ में नजर आये थे।
आईये नजर डालते है फैंस के कुछ कमैंट्स पर जो प्रतीक को ट्रोल कर रहे है :
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
14.


Download Android App
Download iOS App






















