बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस दिनों एक्ट्रेस अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खूब एन्जॉय करती दिख रही हैं। बीते दिन 5 नवंबर को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का 32वां जन्मदिन था। विराट कोहली ने अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
अब पति विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स को दोनों की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। इस समय अनुष्का शर्मा दुबई में पति विराट कोहली के साथ।
दरअसल आईपीएल 2020 दुबई में खेला जा रहा है और आरसीबी की टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। हालांकि इस बार प्लेऑफ में जगह विराट की टीम आरसीबी ने बनाई। विराट और टीम को चीयर करती अनुष्का शर्मा स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं।
दोनों की प्यारी तस्वीरें बर्थडे के बाद आई सामने
अनुष्का शर्मा ने विराट संग इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। इसमें एक तस्वीर में पति को हग करती अनुष्का नजर आ रही हैं ताे वहीं दूसरी तस्वीर में विराट के गाल पर किस कर रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों मौनी रॉय, ताहिरा कश्यप और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तो अनुष्का की इस पोस्ट पर क्राइंग वाली इमोजी बनाई है। दरअसल यह इमोजी बहुत खुश होने की वजह से रोना आ जाता है तब इस्तेमाल की जाती है।
वायरल हुए हैं बर्थडे की तस्वीरें और वीडियोज
इससे पहले विराट के बर्थडे का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अनुष्का संग वह बर्थडे केक काटते दिखाई दे रहे हैं। विराट और अनुष्का ने केक भी एक-दूसरे को वीडियो में खिलाते नजर आ रहे हैं। अगस्त में सोशल मीडिया के जरिए विराट और अनुष्का दोनों ने तस्वीर साझा करके सबको अपने जल्द पैरेंट्स बनने की खुशखबरी दी थी। जनवरी 2021 में दोनों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।