प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आज 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों बिग बॉस सीजन 9 में शो के कंटेस्टेंट बने थे और इसी शो के दौरान उनके बीच नजदीकियां भी बढ़ी। शुरुआत में प्रिंस और युविका ने अपने प्यार को छुपाने की कोशिश की पर फिर खुलकर अपने रिश्ते को सबके सामने ले ही आये।
लम्बे समय की प्यार भरी डेटिंग के बाद अब दोनों लव बर्ड्स अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे है। शादी से पहले की रस्मे जैसे हवन, मेहंदी , इंगेजमेंट और हल्दी 10 अक्टूबर से ही शुरू हो गयी थी और बीती शाम इस कपल द्वारा संगीत और कॉकटेल पार्टी रखी गयी जिसमे कई नामी सितारे शामिल हुए।
इस पार्टी में प्रिंस और युविका के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त शामिल हुए जिनमे रश्मि देसाई, रणविजय सिंह , करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर, हाल ही शादी करने वाले कीथ सेक्वेरा और रोशेल राव, क्लाउडिआ सिएस्ला, मंदना करीमी, प्रियंक शर्मा, टेरेंस लेविस थे जिन्होंने इस पार्टी में जमकर धमाल मचाया।
प्रिंस नरूला इस पार्टी के दौरान पीच कलर के कुर्ते और गोल्डन जैकेट में नजर आये जिसमे वो बेहद शानदार लार रहे थे वहीँ युविका चौधरी आइवरी लहंगे में किसी परी से कम नहीं लग रही थी। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गयी।
https://www.instagram.com/p/BozX_-wjkLB/
https://www.instagram.com/p/Bo0a0zYD2fa/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo0U7MmAhpc/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BozhfPLFz4x/
https://www.instagram.com/p/BozSLuWD_jr/
https://www.instagram.com/p/Bo0XMCKlX_q/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo0burglgAF/
https://www.instagram.com/p/Bo0O7n3FGec/
https://www.instagram.com/p/Boxz2WwFvE1/
इस पार्टी के बाद मीडिया को दिए इंटरव्यू में प्रिंस और युविका बेहद खुश नजर आये और उन्होंने कई खट्टे मीठे अनुभवों को याद किया की कैसे उनका रिश्ता शुरू हुआ और कैसे आज वो एक दुसरे का हाथ थामे हमेशा के लिए एक दूजे का होने जा रहे है।
प्रिंस नरूला ने कहा की उनका रिश्ता जब शुरू हुआ था तभी उन्हें पता लग गया था की उन्हें युविका में अपनी जीवनसाथी मिल गयी है। हमारी तरफ से प्रिंस और युविका को शादी और अपनी आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनायें।


Download Android App
Download iOS App







