हम जब भी बिग बॉस 9 की बात करते हैं तो हमारे जहन में सिर्फ एक जोड़ी आता है और वो है Prince Narula और युविका चौधरी की। सबको ही प्रिंस और युविका की जोड़ी बहुत पसंद आई थी और उन्होंने शो के दौरान कई बेहतरीन पलों को हमारे साथ साझा भी किया था।
उनका रिश्ता हर दिन बढ़ता गया और इस बात का अंदाजा हम सोशल मीडिया की उनकी पोस्ट से पता लगा सकते हैं। कुछ महीनें पहले Prince Narula और युविका ने अपनी सगाई की पुष्टि की थी और उसके बाद दोनों की शादी की कई सारी खबरें खत्म हो गईं थीं।
Prince Narula और युविका चौधरी का हुआ ब्रेकअप
दूसरी तरफ हम सभी जानते हैं कि जैसे ही कोई सेलेब जोड़ी लोकप्रिय हो जाती है तो उनकी कई तरह की खबरें मिर्च-मसाला लगाकर एकदम से फैलाई जाती हैं। ऐसा बिल्कुल Prince Narula और युविका के साथ हुआ है। हाल ही में यह दोनों बहुत ही गंदे मजाक का शिकार बने हैं।
दरअसल, अफवाह फैलाने वालों ने जोड़े के ब्रेक अप के बारें में गलत खबरें प्रसारित कर दी और उनके दोस्तों के लिए चिंता का विषय कर दिया।
Prince Narula ने ब्रेकअप की खबरों को कहा बकवास
जब यह अफवाहें चल रहीं थीं तो प्रिंस उस समय चंडीगढ़ में थे और जब उन्हें इन अफवाहों के बारे में पता चला तो उन्होंने हसंते हुए इन सारी बातों को बकवास करार दे दिया।
इसके साथ ही प्रिंस ने यह भी बताया कि उनका और युविका का ब्रेकअप नहीं हुआ है। प्रिंस ने यह भी पुष्टि की वह युविका से शादी करने की काफी लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं।
Prince Narula प्रिंस ने बनवाया है युविका के नाम का टैटू
Prince Narula को भी नकली खबरों की तरह से पहचान मिली है। प्रिंस ने सबको याद दिलाया कि उन्होंने युविका के नाम का टैटू बनावा रखा है ऐसे में तो वह उनसे ब्रेकअप केबारे में सोच भी नहीं सकते हैं।
प्रिंस ने आगे बताया कि युविका उन्हें हर छोटी चीजों पर स्पोर्ट करती हैं तो हम आशा करते हैं कि इन सभी अफवाहों पर युविका भी अपनी प्रतिक्रिया दे।