टीवी जगत के सबसे मशहूर सीरियलों में से ‘एक तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के सभी कलाकार दर्शकों के मन में रच बस गए है और घर घर में जाने जाते है। जेठालाल , दयाबेन , तारक, पत्रकार पोपट लाल जैसे किरदारों ने दर्शकों के बीच खास जगह बनायीं है। आज हम आपको इस शो के एक किरदार रिपोर्टर रीटा के बारे में खास बातें बताने जा रहे है।

रिपोर्टर रीटा के किरदार को वैसे तो अब तक कई अभिनेत्रियों ने निभाया है पर सबसे ज्यादा इस किरदार को निभाते हुए प्रिया आहूजा राजदा ने लोकप्रियता पायी है। रील लाइफ में प्रिया आहूजा जितने सिंपल लुक में नजर आती है निजी जिंदगी में उतनी ही ग्लैमरस है।

रीटा रिपोर्टर के किरदार में आपने इन्हे ज्यादतर जीन्स और कुर्ती में देखा होगा पर असल जिंदगी में ये काफी बोल्ड है। तारक मेहता शो में रीटा रिपोर्टर कल तक नाम के न्यूज़ चैनल में काम करती है और गोकुलधाम सोसाइटी के न्यूज़ कवर करती है।

रीटा रिपोर्टर के किरदार को निभाने वाली प्रिया आहूजा राजदा ने शो के डायरेक्टर सुरेश राजदा से शादी की है और सोशल मीडिया पर भी ये काफी एक्टिव रहती है। अक्सर प्रिया अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर करती रहती है।

प्रिया आहूजा राजदा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है और शो के साथी कलाकारों के साथ भी उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

शो में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली उनकी सबसे अच्छी दोस्त है और दोनों एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इन दिनों निधि ने शो से ब्रेक लिया हुआ है ताकि वो अपनी पढाई पर फोकस कर सके।



Download Android App
Download iOS App



