इन 8 नामी अभिनेत्रियों ने ठुकरा दिया तीनों खानों के साथ काम करने का मौका

Summary :

बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माने जाने वाले आमिर , सलमान और शाहरुख़ खान की। पर आपको जानकर हैरानी होगी की बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी है जो इन दिग्गज खानों की फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी है।

बॉलीवुड में खान तिकड़ी की धमक काफी लम्बे समय से चली आ रही है और हर नामी हीरोइन इनके साथ काम करने के लिए उत्साहित रहती है। जी हाँ हम बात कर रहे है बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माने जाने वाले आमिर , सलमान और शाहरुख़ खान की। पर आपको जानकर हैरानी होगी की बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी है जो इन दिग्गज खानों की फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी है। आईये नजर डालते है इस  लिस्ट पर :
1.ऐश्वर्या राय बच्चन

आमिर खान की फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी पर मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट की तैयारी कर रही ऐश ने ये ऑफर ठुकरा दिया। 
2.शिल्पा शेट्टी

शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म ‘बादशाह’ शिल्पा शेट्टी को ऑफर हुई थी पर उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया । बार में इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना ने लीड रोल निभाया। 
3.दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने भी अपने करियर में किअभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। दीपिका को सलमान खान की फिल्म ‘किक’, ‘जय हो’, ‘बजरंगी भाईजान’ और सुलतान ऑफर हुई थी पर उन्होंने मना कर दिया। 
4.काजोल

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 ईडियट्स’ पहले काजोल को ऑफर हुई थी पर उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी और उनका रोल करीना के कहते में चला गया। 
5.एमी जैक्सन


एमी जैक्सन ने सलमान खान की ‘किक’ में काम करने से मना कर दिया था और फिर इस फिल्म में जैकलीन को लिया गया। 
6.प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में द्यूम मचाने वाली देसी गर्ल भी इस लिस्ट में शुमार है। प्रियंका चोपड़ा ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर रही ‘गजनी’ को रिजेक्ट करने में जरा भी देरी नहीं लगाई थी।
7.कंगना रनौत

 
सलमान खान की ‘सुलतान’ का ऑफर बॉलीवुड की क्वीन कंगना के पास भी आया  था पर उनका मानना था कि आरफा वाला रोल उनके फिल्मी करियर में कोई मदद नहीं करेगा इसलिए उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया ।
8.टि्वंकल खन्ना

करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’ में सेकंड लीड रोल ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया था पर उन्होंने मना कर दिया और रानी मुखर्जी ने ये किरदार निभाया।

Ujjwal Jain