करण जौहर का मशहूर शो कॉफी विद करण का छठवां सीजन शुरू हो गया है। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण शो की पहली गेस्ट थे। दोनों ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़े बहुत से राज खोले। लेकिन अब खबरें हैं कि शो में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान एक साथ नजर आने वाली हैं।
साल 2004 में दिखाई दी थी एक साथ
आपको बता दें कि प्रियंका और करीना 2004 में आई फिल्म ऐतराज में साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड एक्टर थे और उन्होंने करीना कपूर के पति की भूमिका निभाई थी।
फिल्म में अक्षय कुमार जिस कंपनी में काम करते हैं उस कंपनी की मालकिन होती हैं प्रियंका चोपड़ा और उनका दिल अक्षय कुमार पर आ जाता है। वह अक्षय कुमार को पाना चाहती हैं और उन्हें कई तरह के लालच देती हैं। लेकिन अक्षय कुमार उनके झांसे से जैसे तैसे बच निकलते हैं।
खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर करण जौहर के चैट शो में दिखेंगी। हालांकि दोनों ने अभी तक शो के लिए शूट नहीं किया है क्योंकि प्रियंका अभी अमेरिका में हैं लेकिन दोनों ने एपिसोड में साथ आने के लिए हामी भर दी है। दोनों को शो में साथ देखना बेहद दिलचस्प होगा। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी करण जौहर के शो में एक साथ दिखाई देंगे।
देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह हॉट जोड़ी से दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा। दरअसल, पिछले सीजन में जब करीना कॉफी शो में आईं थीं तो करण जौहर ने उनसे सवाल किया था कि वह प्रियंका चोपड़ा से क्या एक सवाल करना चाहती हैं? तो करीना कपूर ने कहा ”Where does she get that accent from?”।
बाद में उसी सीजन में जब प्रियंका आईं और करण ने उन्हें करीना का यह जवाब बताया। तो प्रियंका ने निशाना साधते हुए कहा- The same place where her boyfriend (सैफ अली खान) gets it from। इसके बाद भी दोनों एक्ट्रेसस के बीच कई बार नोक झोंक कमेंट्स हुए। लेकिन पिछले समय से बदलाव देखा गया है।