प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग किया लक्ष्मी पूजन, विदेश में धूमधाम से मनाई दिवाली - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग किया लक्ष्मी पूजन, विदेश में धूमधाम से मनाई दिवाली

देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस बीच दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस बीच दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। खुशियों और प्रकाश के इस त्योहार पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी फैंस को बधाइयां दीं और अपने-अपने अंदाज में इंस्टरनेट पर पोस्ट साझा किये। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में पति के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।
1636096126 7
प्रियंका ने निक के साथ मनाई दिवाली
 
बेशक शादी के बाद प्रियंका छोड़पा विदेश शिफ्ट हो गई हो, लेकिन होली हो या फिर दिवाली एक्ट्रेस हर एक त्योहार बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में दिवाली के खास मौके पर प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में पूजा की। इस बीच एक्ट्रेस के साथ निक जोनस भी नजर आए।  
1636096135 4
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। जिसमें से एक तस्वीर में दोनों आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो एक अन्य तस्वीर में निक आरती की थाली में दीया जलाते दिखे। प्रियंका के साथ निक भी पूजा की हर विधि कर रहे हैं।

देसी गर्ल प्रियंका ने इन तस्वीरों को पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखा-‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ हम उनकी कृपा अपने घर में आमंत्रित करते हैं। हैप्पी दिवाली।’
1636096143 6
प्रोफेशनल लाइफ की बार करें तो प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ शूटिंग खत्म कर वापस अमेरिका लौट आई हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘द मैट्रिक्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ सहित अन्य फिल्में हैं। वहीं जबकि प्रियंका की बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ है।  रोड ट्रिप पर बनी इस फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर हैं। प्रियंका के अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।