अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड की देसी
गर्ल ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी एक्टिंग के दम पर नया मुकाम
हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका की फैन फॉलोइंग अब बॉलीवुड से हॉलीवुड तक फैल चुकी है,
हर कोई अभिनेत्री का दीवाना है चाहें फिर वो
इंडियन हो या फिर विदेशी हर किसी की जुबान पर प्रियंका चोपड़ा का नाम छाया रहता
है।
सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद से प्रियंका अमेरिका में ही रहती हैं और आए
दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर
देसी गर्ल के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं जो उनकी हर पोस्ट को इंटरनेट वर्ल्ड में
वायरल देते हैं। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है
जिसमें वो अपने पति निक को खुलेआम स्टेज पर किस करती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को होस्ट किया था। इवेंट के दौरान अदाकारा ने पति निक जोनस को स्टेज पर किस भी किया, जिसका क्लिप एक फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि तीनों जोनस ब्रदर्स स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं। तभी जो जोनस, प्रियंका को ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल का अंबेसडर कहकर बुलाते हैं और इसके बाद निक कहते हैं, 'और मुझे उसे अपनी पत्नी कहने का सम्मान है।
तो कृपया स्वागत करें प्रियंका चोपड़ा जोनस का।' निक ने बड़े ही गर्व के साथ प्रियंका को स्टेज पर बुलाते हैं। निक के बुलाने पर प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर आती हैं जिसके बाद दोनों एक दूसरे को किस करते है उन्हें ऐसे मिलते देख लोग भी उन्हें चीयर करने लगते हैं। निक के बाद देसी गर्ल बाकि दोनों जोनस ब्रदर्स से भी मिलती हैं। उसके बाद वो सभी स्टेज से नीचे चले जाते है। तभी स्टेज पर खड़ी प्रियंका ने कहती हैं कि- 'मैं तुम लोगों को डिनर पर मिलती हूं।'
निक और प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा
है। कपल के इस रोमांटिक अंदाज पर तो लोग जमकर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं। ऐसा
पहली बार नहीं है अक्सर प्रियंका और निक की ऐसी कोजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल
होती रहती हैं जिन्हें कपल के फैंस से ढेर सारा प्यार भी मिलता है।