बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी करने के बाद अब बेशक विदेशी दुल्हनिया क्यों नहीं बन गई हो,लेकिन उनकी एक खास बात यह है कि वो विदेश में रहकर भी अपने रीति रिवाजों से कभी परहेज नहीं करती हैं। वैसे इस बात में जरा भी दोराए नहीं कि प्रियंका किसी भी त्योहार को अच्छे से सेलिबे्रट करना जानती हैं। इसी बीच उन्होंने करवा चौथ भी बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के खास मौके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। अभी प्रियंका चोपड़ा कैलिफोर्निया में हैं। इस दौरान मांग में सिंदूर, लाल साड़ी, चूड़ियां और हाथों में पूजा की थाली पकडे हुए नजर आई।
साथ ही उनके पीछे शिव जी की मूर्ति है और वह एकदम इंडियन देसी गर्ल नजर आ रही हैं। वहीं अभिनेत्री के साथ फोटो में उनके पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।
लाल साड़ी में सजी प्रियंका चोपड़ा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। करवा चौथ के मौके पर उन्होंने पति के निक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ निक ने अपनी पत्नी के लिए खास कैप्शन भी लिखा, सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। सुंदर पत्नी को घर लाने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की ‘मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील’ को साइन किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं।