बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में है और लॉकडाउन के चलते सारा वक्त अपने पति निक जोनस के साथ सेल्फ आइसोलेशन में अपना वक्त बिता रही है। फैंस को जागरूकता सन्देश देने में भी प्रियंका पीछे नहीं है और वो भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हों या न हो पर किसी न किसी वजह से वो सुर्ख़ियों में बनी रहती है।
कोरोना के संकट के दौरान प्रियंका ने कई वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर किये थे जो काफी वायरल हुए थे। इन वीडियोस में प्रियंका फैंस को सन्देश देने के साथ – साथ फैंस का पूरा एंटरटेनमेंट करती भी नजर आयी। हाल ही उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमे प्रियंका का बेहद मजाकिया अंदाज सामने आया है।
हालांकि ये वीडियो पुराना है पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका अमरीकी अंदाज में बात करती नजर आ रही है। फैंस ने कमेंट करके प्रियंका के इस टैलेंट की काफी तारीफ की है।
वीडियो में प्रियंका किसी को इंटरव्यू देती दिखाई दे रही है जो उनसे सवाल कर रहा है और प्रियंका सवालों के जवाबों में अमेरिकन एसेंट में दे रही है और खूब मसखरी कर रही हैं। वीडियो में प्रियंका के हाथ में बियर की बोतल नजर आ रही है और वो बार – काउंटर जैसी टेबल के साथ खड़ी नजर आ रही है।
बता दें, प्रियंका सिर्फ अमेरिकन एसेंट ही नहीं बल्कि, स्पैनिश, इटालियन एसेंट भी बखूबी बोलती है और हिंदी के अलावा मराठी और मणिपुरी भाषा का भी उन्हें अच्छा ज्ञान है। कई फिल्मों में प्रियंका अलग अलग अंदाज में बोलती दिखाई दी है। प्रियंका का कहना है कि उनके नयी – नयी भाषाएं सीखना बेहद पसंद है।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र सीएम केयर फंड में भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने फैंस से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में सरकार का सहयोग करें , नियमों का पालन करें ताकि इस लड़ाई से जल्द से जल्द निपटा जा सके।