बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रस प्रियंका चोपड़ा आजकल टीवी सीरिज क्वांटिको के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड की दूसरी फिल्म ‘अ किड लाइक जैक’ में दिखाई देंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका अपनी फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग के लिए उटाह के सनडेन्स फेस्टिवल में भी गईं थीं।
प्रियंका ने उस फेस्टिवल के दौैरान बहुत ही अजीबोगरीब सी ड्रेस पहनीं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने उस शो में ब्लैक स्वेटर के साथ मैचिंग बूट पहने हुए थे।
प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ शाइनी ब्राउन कलर की लिपस्टिक और अपनी आंखों पर हैवी आई मेकअप से अपने लुक को कम्लीट किया था। कुछ दिन पहले ही प्रियंका को अपने को-स्टार को किस करते हुए भी दिखाई दीं थीं।
प्रियंका की कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं थीं। प्रियंका को न्यूयॉर्क की सड़क पर एक लड़के को किस करती हुई नजर आईं थीं। आप इससे पहले कुछ ओर सोचें तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ का ड्रामा था। प्रियंका ने अपने क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग के दौरान पर अपने को-एक्टर एलन पॉवेल के साथ किस सीन को शूट कर रही थीं।
क्वांटिको का पहला सीजन 2015 में आया था और यह मई 2016 में खत्म हो गया था। इसी का दूसरा सीजन सितंबर 2016 में शुरू हुआ था और यह मई 2017 में खत्म हो गया था। प्रियांका के क्वांटिको के दोनों ही सीजन के 22-22 एपिसोड थे। खबरों की मानें तो यह कहा जा रहा है कि क्वांटिको सीजन 3 में महज 13 ही एपिसोड होंगे।
क्वांटिको के इस सीजन में प्रियंका चोपड़ा का किरदार एलेक्स पेरिश का है। एलेक्स पेरिश एक इनवेस्टिगेटिव एजेंसी में ऑफिसर हैं।
आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की वर्स्ट ड्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्हें पहनकर प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल ही खराब लगी थीं। प्रियंका ने मई 2017 में मेट गाला के दौरान राल्फ रॉलेन की ड्रेस पहनी थीं। इस गाउन की वजह से प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया था।
प्रियंका चोपड़ा 2017 में ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल में वह बतौर होस्ट पहुंची थीं। प्रियंका ने इस फेस्टिवल में बहुत ही वियर्ड ड्रेस पहनी थीं। उस वियर्ड ड्रेस में प्रियंका ने सबकी अटेंशन अपनी तरफ खींची थीं।
प्रियंका ने इस शो में रेड कलर की ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल वाली मिनी शिफ्ट ड्रेस पहनी थीं। प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ ही मैचिंग हाई बूट्स पहने थे। आपको बता दें कि प्रियंका का यह ड्रेस सिर्फ खराब ही लग रहा था बल्कि उन्हें वर्स्ट लुक का टैग भी दे दिया था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे