राजकुमार राव ने खोली प्रियंका चोपड़ा की पोल,बताया-किस टॉफी के लेती हैं सबसे ज्यादा चटखारे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राजकुमार राव ने खोली प्रियंका चोपड़ा की पोल,बताया-किस टॉफी के लेती हैं सबसे ज्यादा चटखारे

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में प्रियंका और राजकुमार पति-पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में राजकुमार राव ने प्रियंका के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
1610978863 28
वीडियो में प्रियंका और राजकुमार राव हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका अपनी मनपसंद हाजमोला और पान फ्लेवर के बारे में बता रही हैं। वहीं प्रियंका और राजकुमार के इस डिनर के वीडियो पर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। 
1610978698 27
हाल ही में प्रियंका और राकुमार डिनर करते हुए खूब मस्ती करते दिखाई दिए हैं। हालांकि ये वीडियो उस दौरान का है जब दोनों साथ में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वीडियो में राजकुमार, प्रियंका से पूछते हैं कि आपको कौनसी हाजमोला पसंद है?

इस पर देसी गर्ल हंसते हुए जवाब देते हुए कहती हैं अलबेला आम और चुलबुली इमली। फिर राजकुमार पूछते हैं कि पान कौनसा पसंद है इसके जवाब  में प्रियंका ने कहा, मुझे पान से ज्यादा ‘पानपसंद’ है। वीडियो को शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, जब चुलबुली पिंकी और अलबेला अशोक डिनर पर गए। द व्हाइट टाइगर।
1610978941 30
मालूम हो कुछ दिनों पहले राजकुमार और प्रियंका की इस अपकमिंग फिल्म द व्हाइट टाइगर का टे्रलर रिलीज हुआ था,जो काफी दमदार है। इन दोनों स्टार्स के इस फिल्म में आदर्श गौरव के किरदार ने भी फिल्म में अलग ही सबका ध्यान खींचा है। वैसे टे्रलर देखकर साफ है कि कैसे आदर्श गौरव ने एक नौकर से खुद को रईस आदमी बना लिया है। फिल्म में न केवल आदर्श गौरव की एक्टिंग बल्कि उनके डायलॉग्स भी काफी लाजवाब हैं। 
1610978932 29
अरविंद अडिगा के नॉवेल द व्हाइट टाइगर से प्रेरित ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। फिल्‍म की कहानी बलराम हलवाई की है जो कि अपनी जर्नी और सफल आंत्रप्रेन्‍योर बनने के सपने के बारे में बताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।