प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के घर वापसी के बाद काम पर लौटीं, अब कर रहीं हैं इस प्रोजेक्ट पर काम - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के घर वापसी के बाद काम पर लौटीं, अब कर रहीं हैं इस प्रोजेक्ट पर काम

प्रियंका ने अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। एक्ट्रेस अपनी बेटी के घर वापिस आने के बाद अब काम पर वापसी कर रहीं हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा के टीम पेज पर दी गई है।

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। बता दें इस साल की शुरुआत में ही प्रियंका की बेटी ने जन्म लिया है। और जन्म लेने के बाद से ही उनकी बेटी हॉस्पिटल में भर्ती रही। लेकिन 100 से भी ज्यादा दिनों के बाद नन्हीं बिटिया अब घर वापस आ चुकी है। जिसकी जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकांउट पर फोटो शेयर कर दी थी। साथ ही बता दें कि प्रियंका सेरोगेसी के ज़रिए मां बनीं हैं। और इस कपल ने अपनी नन्हीं बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।
1652249108 280067218 400765025249678 4004389256659499962 n
जानकारी के अनुसार, प्रियंका ने अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। और अब एक्ट्रेस फिर से अपने काम पर वापिस लौट चुकीं है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के घर वापिस आने के बाद अब काम पर वापसी कर रहीं हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा के टीम पेज पर दी गई है। और साथ में इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की फोटो शेयर की है।
1652249130 271159080 3031475813733822 6187379156027584191 n
बता दें, प्रियंका के टीम पेज पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लाल रंग की डीप-नेक कट-आउट ड्रेस पहनी हुई हैं। इस फोटो में अपने इस आउटफइट के साथ उन्होंने कुछ मिनिमलिस्टिक गोल्ड ज्वैलरी भी पहनी हुई है। प्रियंका अपने इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं।
1652249467 267844642 957232331567399 8813160295139056033 n
आपको ये भी बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए अपने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में “ सिटाडेल ” लिखा है। इस पोस्ट के ज़रिए ये मालूम होता है कि अब प्रियंका काम पर वापिस लौट आईं हैं। एक्ट्रेस के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो ‘सिटाडेल’ एक आने वाली अमेरिकी टेलीविज़न सीरीज़ है, जिसे पैट्रिक मोरन और रूसो ब्रदर्स ने अमेज़न प्राइम के लिए बना रहें है। इस सीरीज़ में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। बता दें इस सीरीज़ में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो भी साथ दिखाई देंगें।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के बाद बॉलीवुड में फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।