BREAKING NEWS

BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾

Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, Malti Marie की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। देसी गर्ल को अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सेरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था।

प्रियंका और निक की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे, हालांकि एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के चेहरे को दुनिया से छुपाए नजर आती थी। वहीं अब प्रियंका ने वो काम कर दिया है जिसका इंतजार फैंस कब से कर रहे थे। अदाकारा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का फेस दुनिया को दिखा दिया है।

मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। इंटरनेट पर निक की लाडली तस्वीरें आते ही छा गई हैं। सामने आई तस्वीरों में मालती काफी क्यूट और प्यारी लग रही हैं। इन तस्वीरों में मालती के साथ उनकी मां प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं और फोटो में मालती उनकी गोद में बैठी हुई हैं।

दरअसल 30 जनवरी को प्रियंका ने अपनी बेटी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरंस दी। प्रियंका बेटी मालती को निक जोनस और उनके भाइयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार मिलने के इवेंट में लेकर आई थीं। स्टार किड एक व्हाइट टॉप में सुपर क्यूट लग रही थी, जिसे क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ पेयर किया गया था, क्यूट बो के साथ मालती मैरी के लुक को कंपलीट किया गया था।

इन तस्वीरों में मालती के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी, इसके साथ उन्होंने अर्थी-टोन्ड मेकअप, एक पेयर स्टेटमेंट ग्लास और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ कंपलीट किया था। वहीं मालती एक फोटो में अपनी मां के चश्मे से खेलती दिखाई दे रही हैं।

वैसे इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी के अलावा सोफी टर्नर, केविन जोनस की पत्नी डेनियल और उनकी बेटियों सहित जोनस परिवार के मेंबर्स और जोनस ब्रदर्स के माता-पिता भी इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट में जोनस फैमली एक-साथ मिलकर काफी मस्ती की। मालती और प्रियंका की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपनी पहली वेब सीरीज़, ‘सिटाडेल’ में नज़र आएंगी। उनके हॉलीवुड लाइनअप में ‘लव अगेन’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ भी हैं और इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले ज़रा’ भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में देसी गर्ल के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी अहम रोल प्ले करेंगी।