बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ को पब्लिश करने वाली हैं। इससे पहले प्रियंका ने इस बुक से ही एक किस्सा अपने फैन्स के साथ साझा किया है। इन्स्टाग्राम पर लिखी एक पोस्ट में प्रियंका ने कांस 2019 में रेड कारपेट पर जाने से थोड़ा पहले हुई एक घटना का जिक्र किया है।
जिसमें उन्होंने बताया कि तरह रेड कार्पेट पर उतरने से कुछ मिनटों पहले ही उनकी ड्रेस की जिप टूट गई थी। इसके बावजूद भी उन्होंने रेड कार्पेट पर उतरने का कॉन्फिडेंस दिखाया। इसमें उनकी टीम ने उनका बहुत साथ दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कान फिल्म फेस्टिवल से बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर चलती दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरा का कॉन्फिडेंस देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि उनकी ड्रेस को लेकर वो किस कदर परेशान थीं। इस फोटो के कैप्शन के बारे में प्रियंका ने इस पूरे वाकये का खुलासा किया है।
प्रियंका आगे लिखती हैं, ‘@roberto_cavalli की इस विंटेज ड्रेस का यह नाज़ुक सा ज़िपर पिछले साल कांस में रेड कारपेट पर जाने से ऐन पहले टूट गया। अब इसका हल कैसे निकाला जाए ? तभी मेरी होनहार टीम को एक आइडिया सूझा, उन्होंने रास्ते में ही 5 मिनट की कार ड्राइव के दौरान मेरी इस ड्रेस में सिलाई करके टांका लगा दिया’।
इसके साथ ही प्रियंका ने आगे लिखा- ‘ऐसी ही BTS कहानियों के बारे में जानें मेट गाला, मिस वर्ड और कई अन्य मेरे संस्मरण #Unfinished में’।