बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपना रंग जमा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फैशन से लेकर एक्टिंग के मामले में शानदार है। हालांकि बहुत बार प्रियंका को अपने डे्रसिंग सेंस की वजह से शिकार हो जाना पड़ता है तभी तो प्रियंका मीमसेना की पहली पसंद भी बन जाती हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,जिसमें अदाकारा बिना स्लीव्स वाली बॉल शेप्ड कॉस्ट्यूम पहने नजर आई हैं।
लेकिन जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीर सामने आई,इसके बाद से ही यूजर्स ने उनपर तरह-तरह के जोक्स बनाने शुरू कर दिए है। वैसे अब खुद प्रियंका भी अपने ऊपर बने इन मीम्स पर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं,तभी तो देसी गर्ल ने खुद से फैंस के साथ कुछ मजेदार मीम्स शेयर किए है।
एक्टे्रस ने किया ट्वीट…
प्रियंका चोपड़ा ने इन मीम्स को ट्वीट करते हुए इसके साथ में लिखा है-बहुत ही मजेदार। मेरा दिन बनाने के लिए शुक्रिया। वहीं प्रियंका के इस ट्वीट पर अब तक 1.4 हजार लाइक्स और सौ से ज्यादा री-ट्वीट मिल चुके हैं।
Too funny… Thanks for making my day guys ! @LUXURYLAW #halpernstudio pic.twitter.com/TpEJIUocSJ
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 23, 2021
प्रियंका चोपड़ा ने ये मीम्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए हैं। इन मीम में अभिनेत्री को ब्लोहॉर्न के रूप में देखा जा सकता है,वहीं कुछ अन्य मीम्स में वो नए पोकेमॉन जिसे प्रियंकामॉन नाम भी दे दिया गया है। इसके अलावा किसी में प्रियंका क्रिकेट बॉल शेप में नजर आ रही हैं,जिसे विराट कोहली कैच कर रहे हैं। वैसे इन मजेदार मीम्स पर प्रियंका भी जमकर लुफ्त उठा रही हैं।
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 23, 2021
बता दें प्रियंका ने उस मीम पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें लिखा है-जब आपकी मां आपको बोरिया बिस्तर समेट और निकल यहां से कहती हैं। वैसे कुछ भी हो इस लाइन पर प्रियंका का यह लुक बिल्कुल सही बैठ रहा है और इस मीम पर अभिनेत्री ने क्लैपिंग इमोजी शेयर की है।
प्रियंका का यूजर को जवाब…
एक यूजर ने ट्वीट कर प्रियंका पर कमेंट भी किया था। यूजर ने लिखा था- ‘क्या आप सीरियस हैं मैम, क्या ये ड्रेस है तो फिर एक अच्छी फिगर होने का क्या मतलब है। इसपर यूजर को जवाब देते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘यही तो फैक्ट है कि फिगर कोई मायने नहीं रखता।
The fact that a “figure” doesn’t matter 👊🏽🤯 that’s the point. 💀😂 https://t.co/esCMvnBvdR
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 24, 2021
बता दें, प्रियंका ने हाल ही अपनी बुक Unfinished लॉन्च की। इसी के प्रमोशन के लिए प्रियंका ने एक लाइव सेशन किया था और तब उन्होंने ये हरे और काले रंग की डिफरेंट डे्रस को कैरी किया था। वहीं इसी को लेकर लोगों ने मजेदार मीम्स बनाने शुरू कर दिए थे।
वैसे यह पहली बार नहीं जब प्रियंका के ऊपर बने इस तरह के फनी मीम्स वायरल हो रही है,क्योंकि इससे पहले भी कई बार उन्हें अपने वियर्ड फैशन से लोगों को हंसने का मौका दिया है साथ ही खुद भी हसीं हैं। बिना गुस्सा हुए अपने ऊपर बने इन मीम्स पर प्रियंका का रिएक्शन भी उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है। तभी तो कुछ लोगों ने उनके इस कदम की सराहना भी की है।