बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट रह चुकी प्रियंका चहर चौधरी को इस शो से काफी नाम और शान मिली ना सिर्फ नाम बल्कि ये तक कयास लगाए जा रहे थे की बिग बॉस16 की विनर भी वही होंगी लेकिन मजबूरन ऐसा न हो सका और बिग बॉस के इस साल की ट्रॉफी मशहूर रैपर एमसी की हो गयी। लेकिन शो से प्रियंका को जो प्यार और फैन फॉलोइंग मिली उससे उन्हें बड़ा फायदा हुआ और इस कदर हुआ की लगातार एक्ट्रेस को कई शोज़ और यहां तक की बॉलीवुड फिल्म्स के भी ऑफर्स आने शुरू हो गए हैं।
और ऐसी बड़ी कामियाबी से खबर मिल रही हैं की शायद प्रियंका फिर एक बार कलर्स के एक नए रियलिटी शो में देखी जा सकती हैं। और उस शो का नाम कुछ और नहीं बल्कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ हैं। सुपर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी अपने आप में एक अलबेला शो है। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स अकसर इस शो में नजर आते रहते हैं। ऐसे में प्रियंका चौधरी के फैंस की नजर अब उनपर टिकी हुई है।
खतरों से खेलती नज़र आ सकती हैं प्रियंका
जी हाँ…! आपने बिलकुल सही सुना बिग बॉस में अपने क्लासी अंदाज़ के बाद अब एक्ट्रेस खतरों की खिलाडी में खतरों से खेलती हुई नज़र आ सकती हैं। अक्सर हमने देखा हैं की बिग बॉस से निकलने के बाद कई कंटेस्टेंट इस स्टंट शो में भी अपना करतब दिखते नज़र आते हैं। ऐसे ही फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि शायद उनकी फेवरेट प्रियंका भी स्टंट शो में खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में नजर आ सकती हैं।
‘KKK’ को लेकर क्या बोली प्रियंका
अब तक शो से जुड़ने को लेकर जो भी खबर सामने आ रही थी वह सिर्फ कयासों पर चल रही थी लेकिन अब शो में भाग लेने पर खुद प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ ये बात कही हैं कि, उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 शो का ऑफर आया था। हालांकि अभी उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा ही नहीं है। यानी अभी प्रियंका ने न ही शो को रिजेक्ट किया है और न ही एक्सेप्ट किया है। ऐसे में प्रियंका के फैंस उनसे बिलकुल उम्मीद कर सकते हैं कि वे इस खतरों से भरे शो में हिस्सा ले सकती हैं।
हालांकि प्रियंका ने बताया है कि उनके मन में कई तरह के डर हैं जिनसे वह उबर कर बाहर आना चाहती हैं और उस डर पर जीत हासिल करना चाहती हैं।