फिल्म ‘83’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे पंजाबी सिंगर एमी विर्क और साथ होंगे रणवीर सिंह

Summary :

पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क खेल पर आधारित फिल्म ‘83’ में नजर आएंगे और वह भारतीय गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाएंगे।

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर बॉलीवुड में बतौर अभिनेता बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। जी हाँ अपनी शानदार सिंगिंग के जरिये लाखों दिलों में जगह बनाने वाले एमी विर्क जल्द बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले है।

एम्मी विर्क

पंजाबी गायक और अभिनेता एम्मी विर्क खेल पर आधारित फिल्म ‘83’ में नजर आएंगे और वह भारतीय गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास पर रची गयी है।

एम्मी विर्क

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में है। एमी विर्क अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है। एमी विर्क आखिर बार पंजाबी फिल्म क़िस्मत में नजर आये थे जिसमे उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी।

एम्मी विर्क

यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 में क्रिकेट विश्व कप फाइनल में वेस्ट इंडीज को शिकस्त देने पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में है।

एम्मी विर्क

विर्क ने सिंह, खान और रिलायंस इंटरटेनमेंट के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुये लिखा है, ‘‘सत श्री अकाल। इतना अधिक प्यार के लिए सभी को धन्यवाद… बहुत बहुत धन्यवाद।’’

एम्मी विर्क

संधू ने फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से जलवा बिखेरा था। उन्होंने गोर्डन ग्रीनिज को क्लीन बोल्ड किया था। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

एम्मी विर्क

दिलजीत दोसांझ अपनी अदायगी से बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके है अब देखना होगा की एमी विर्क बॉलीवुड में क्या धमाल मचाते है। बताया जा रहा है इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

हार्दिक पांड्या – केएल राहुल विवाद में करण जौहर खुद को मानते है दोषी, मांगी माफ़ी !

Desk Team