बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाकर पैसा कमाने का आरोप लगा है। इसके साथ ही राज को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने बताया है कि पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें के जरिए पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे और इसी काम से वो लाखों करोड़ रुपये कमाते थे। अब बीती रात क्राइम ब्रांच ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है।
राज कुंद्रा फरवरी से ही चर्चा में…
बता दें, इसी साल फरवरी के महीने में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। राज से पहले मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके जरिए ही राज कुंद्रा का नाम सामने आया।
राज कुंद्रा ने ये काम लॉकडाउन में करना शुरू किया था। इस दौरान मॉडल्स को फिल्म और वेबसीरीज में काम देने के बहाने बंगले पर बुलाया जाता था और फिर ऑडिशन के नाम पर न्यूड फिल्में शूट करने के लिए कहा जाता था।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार पहले राज 2 से 3 लाख की कमाई कर लेते थे, लेकिन कुछ समय बाद ये बढ़कर 6-8 लाख हो गई। ऐसे में राज के सहयोगियों के अकाउंट को सीज कर लिया गया है। हॉटशॉट्स पर पेड सब्सक्राइबर्स के जरिए होनेवाली कमाई को मेनटेंनेस के नाम पर दिखाया जाता था।ये इनके काम करने का तरीका था। हॉटशॉट्स एप के मेनटेनेंस के लिए विआन ने टाइ-अप किया था। इसी मेनटेनेंस के लिए लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन विआन कंपनी के 13 बैंक अकाउंट्स में होता था। कुछ कंपनियों में घुमाने के बाद ये पैसा राज के अकाउंट में आता था।
राज की टीम रंगो हाथों पकड़ी गई…
बता दें, जब मुंबई क्राइम ब्रांच को यह जानकारी मिली कि सूचना मिली थी कि मड गांव में एक किराए के आलीशान बंगले में अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही है और बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। टीम ने मौके पर देखा कि एक न्यूड वीडियो की शूटिंग चल रही थी। इसके बाद ही राज की गिरफ्तारी हुई थी।