हिंदी फिल्मो की धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित के पूरी दुनिया में लाखो दीवाने है। अपनी एक अदा से लाखो दिलो का दिल धड़काने वाली माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ खूबसूरती में भी सबको मात देती है। माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहा जाता है।
उनकी हर अदा की दुनिया फैन है। 90s में माधुरी बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन थी। उनका जलवा चारो तरफ था। उनके लिए लोगो में दीवानगी इतनी थी की मशहूर पेंटर M F हुसैन भी उनकी खूबसूरती पर मर मिटे थे। उन्होंने माधुरी की खूबसूरती को अपनी पेंटिंग में उकेरा था।
माधुरी अपनी फिल्मो में पूरी जान लगा देती थी। फिल्मो में डांस करना हो या परदे पर किसी किरदार को करना। माधुरी हर हाल में अपना सौ प्रतिशत देती थी। माधुरी के बारे में फिल्ममकर राजकुमार संतोषी ने एक किस्सा शेयर किया है। राजकुमार ने माधुरी के साथ अपने फिल्मी सफर के बारे में भी बताया।
राजकुमार ने बताया की माधुरी अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड थी। फिल्म पुकार में पहली बार माधुरी दीक्षित ने राजकुमार के साथ काम किया था। फिल्म को लेकर माधुरी हमेशा से ही संजीदा रही है। संतोषी ने ये भी कहा की माधुरी जितनी अच्छी एक्ट्रेस है उससे कही ज्यादा अच्छी इंसान है।
संतोषी ने आगे कहा ‘हम ऊटी में शूटिंग कर रहे थे। प्रोडक्शन इंचार्ज मेरे पास आए और मुझसे पूछा कि क्या हम 2:30 बजे तक रैप कर सकते हैं क्योंकि माधुरी को शाम तक जाना पड़ सकता है। मैंने उससे कहा कि मैं कोशिश करूंगा। दोपहर के खाने के दौरान, मुझे पता चला कि माधुरी के पिता के घर पर छापा मारा गया था और वह इसे लेकर तनाव में थी। शूट पर माधुरी की मां हमारे साथ थीं। इस तनाव के बावजूद माधुरी एक कॉमेडी सीन की शूटिंग कर रही थीं। उसने निर्देशक को यह नहीं बताया कि वह तनाव में है और उसे मुंबई पहुंचना है और मुंबई के लिए फ्लाइट बैंगलोर से होनी थी। ‘
उन्होंने आगे कहा ‘अगर मैं 3 या 4 बजे तक पैकअप कर लेता, तो वह ऊटी से बैंगलोर चली जाती, और फिर वह मुंबई के लिए रात की फ्लाइट पकड़ लेती। अगर शूटिंग में देरी होती तो वह रात की फ्लाइट मिस कर देतीं और सुबह तक इंतजार करना पड़ता। इन बाधाओं के बावजूद, उन्होंने निर्देशक को यह नहीं बताया कि उनके निजी जीवन में तनाव था।’
माधुरी ने 1984 में फिल्म अबोध से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। जल्द ही, उन्होंने 1988 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तेजाब में अपने कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तेज़ाब में उनका सबसे लोकप्रिय डांस नंबर भी था – एक दो तीन। जो काफी हिट रहा था।