साल 2020 भारतीय सिनेमा के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा। अभी तो साल पूरा नहीं हुआ कि सिनेमा जगत से लगातार बेहद दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इस साल कई मशहूर कलाकारों ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
अब एक और बेहद दुखी खबर सामने आ रही है कि रामानंद सागर द्वारा रचित रामायण में माता सीता का रोल प्ले कर रही अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। इसकी बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दीपिका ने एक भावुक पोस्ट शेयर करके शेयर की है।
दीपिका ने किया पोस्ट शेयर
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें उन्होंने लिखा है,अपने माता-पिता को खोने का दुख उनमें से है जो कभी नहीं भरता है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में ‘RIP मां’ लिखा है।
वैसे दीपिका के पोस्ट से साफ है कि वो अपनी मां की मौत से सदमे में हैं। मां के इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने का दुख उनके लिए सहन कर पाना बहुत मुश्किल है। अब दीपिका के इस पोस्ट पर उनके फैंस और फ्रेंड्स दुख जाहिर कर रहे हैं। सभी लोग दीपिका की मां की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
आपको बता दें,दीपिका चिखलिया रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्घ हुई थीं।
कोरोना काल में लागू हुए लॉकडाउन के समय जब एक बार दोबारा से रामायण को पुन:प्रसारित किया गया,तभी से दीपिका एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। वैसे दीपिका सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए अक्सर पुरानी यादें साझा करती रहती हैं।