रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लोग इस फिल्म के टे्रलर को खूब पसंद भी कर रहे हैं और अपना जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के साथ कास्ट टीम ने फिल्म का प्रमोशन भी करना शुरू कर दिया गया है और इसके साथ कई प्रमोशनल ईवेंट भी ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का कोई एक इवेंट था जहां पर फिल्म की पूरी कास्ट टीम को शामिल होना था।
हुआ कुछ यूं फिल्म के सभी कलाकार अक्षय कुमार से लेकर रोहित शेट्टी,करण जौहर,अजय देवगन और कैटरीना कैफ समेत सभी स्टार्स इवेंट पर टाइम पर पहुंच गए,मगर कोई नहीं पहुंचा तो वो हैं रणवीर सिंह। जी हां रणवीर सिंह इस इवेंट में करीब 40 मिनट देरी से पहुंचे।
अब जब रणवीर इवेंट पर लेट पहुंचे तो उनकी क्लास लगना तो जायज था,इसलिए उनकी क्लास लेने वाले कोई और नहीं बल्कि खिलाड़ी अक्षय कुमार ही थे,जिन्होंने रणवीर सिंह को सजा भी दी।
अक्षय ने रणवीर से कान पकड़कर उठक बैठक करने के लिए कहा। अब रणवीर का ये वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। जिसमें रणवीर सिंह सबसे माफी मांगते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं रणवीर ने अक्षय,अजय देवगन और रोहित के तो पैर पकड़कर माफी मांगी है।
लेकिन इन सबके बीच कुछ मजेदार रहा तो वह है कि रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण का रिएक्शन जिन्होंने अपने अपने पति रणवीर सिंह को सभी के सामने एक्सपोज कर दिया है। जी हां क्योंकि रणवीर सिंह ने इस इवेंट में लेट पहुंचने की वजह बताई कि मैं बहुत दूर से आता हूं सर,मेट्रो का काम चल रहा है और एक ही लाइन चल रही थी। रणवीर ने यहां तक कह डाला कि वो इस वजह से लेट हो गए है क्योंकि उनकी पत्नी यहीं इसी टाउन में रहती है।
दीपिका ने रणवीर को दिया मेजदार जवाब
अब जब रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका का नाम लेकर खुद को बचाने की कोशिश करी तो दीपिका भी ज्यादा देर तक चुप नहीं बैठ पाई इसलिए तो उन्होंने रणवीर सिंह को मजेदार जवाब भी दिया है। दीपिका कहती है बीवी टाउन में रहती है,लेकिन टाइम पर पहुंच जाती है। वैसे दीपिका की ऐसी प्रतिक्रिया उनके फैंस को काफी लुभा रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका की इस साल फिल्म 83 रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे।
जबकि दीपिका उनकी पत्नी के अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह जयेशभाई जोरदार फिल्म की तैयारी करने में भी जुटे हुए हैं।