बॉलीवुड के मोस्ट ऐनर्जेटीक एक्टर कहे जाने वाले रणबीर सिंह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में बन गए हैं। दरअसल बीते जुलाई एक मैगजीन के लिए रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट कराना काफी भारी पड़ गया था। जिसको लेकर एक्टर को काफी विवाद और आलोचकों का सामना करना पड़ा था। वही मुश्किलें यही खत्म नहीं हुई बल्कि एक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। जिसके लिए आज रणवीर सिंह को पेश होना था। लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबरे ये सामने आ रही की एक्टर ने पेशी के लिए 2 हफ्ते का समय मांग लिया हैं। जिसको लेकर अब चर्चाए तेज हो गयी हैं।
दरअसल रणवीर सिंह के पुलिस से वक्त मांगने की जानकारी समाचार एंजेसी ने अपने ट्वीट में दी है। एंजेसी ने ट्वीट में लिखा, न्यूड फोटोशूट विवाद चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को आज यानी 22 अगस्त को पेश होना था। लेकिन अब अभिनेता ने पेश होने के लिए 2 हफ्ते का वक्त मांगा है। साथ ही ट्वीट में जानकारी देते हुए बाताया कि अब चेंबूर पुलिस द्वारा अभिनेता के पेश होने की नई तारीख तय कर नए सिरे से समन भेजा जाएगा।
वहीं, अभिनेता के खिलाफ एक एनजीओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके तहत आईटी एक्ट की धाराओं के साथ-साथ आईपीसी की विभिन्न धाराओं एफआईआर दर्ज की गयी थी और उन्हें समन भेजते हुए 22 अगस्त तक पुलिस के सामने पेश होने का वक्त दिया था। एक्टर ने ये सब एक पेपर मैगज़ीन के लिए किया था। जिसमे रणवीर ने बिना कोई कपडा पहने ये फोटोशूट कराया था। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी किया था।
वही एक्टर की ये पिक्चर वायरल होते के साथ लोग एक्टर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिए। साथ ही बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स एक्टर के सपोर्ट में भी खड़े हुए थे।
हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होने वाला हैं की एक्टर को अगली पेशी कब मिलती है। और इस पुरे मामले में रणवीर का क्या कुछ बयान सामने आता हैं।