बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 की लाइमलाइट बन गईं हैं। उनकी कान्स 2022 से कईं फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। अलग-अलग यूनिक लुक में दीपिका पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। बता दें, कि इस साल दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी मेंबर पहुंची हैं। और ऐसे में उन्हें इवेंट की कईं पार्टियों में जाने और कई सेलेब्स से मिलने का मौका मिल रहा है। अब हाल ही में रणवीर सिंह को भी अपनी पत्नि दीपिका का पीछे करते हुए देखा गया। अब रणवीर भी दीपिका के साथ पार्टी करते स्पॉट हुए हैं।
आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पार्टी करते हुए कुछ फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हो रहीं है। इस फोटो में रणवीर और दीपिका के साथ फेमस ब्रिटिश एक्ट्रेस रिबेका हॉल को भी देखा जा सकता है। बता दें पहली फोटो में तीनों को स्ट्रेट एक्सप्रेशन्स के साथ देखा जा सकता है। जबकि दूसरी फोटो में तीनों खिलखिलाकर हंसते दिखाई दे रहें हैं।
इन पार्टी की फोटोज़ में रणवीर, दीपिका और रिबेका के लुक की बात करें तो रणवीर सिंह इस फोटो में जेब्रा प्रिंट शर्ट पहने नज़र आ रहें हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण ने प्रिंटेड व्हाइट शर्ट पहनी हैं, जिसके साथ पिंक कलर की स्कर्ट में काफी स्टाइलिश नज़र आ रहीं है। और रिबेका हॉल ने फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है। और तीनों एक साथ बड़े से हॉल में मस्ती करते दिखाई दे रहें हैं। साथ ही ये भी खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण को कान्स 2022 में शामिल होने से काफी फायदा हुआ है। कई ब्रांड्स की डील और ऑफर्स उन्हें मिल रहें हैं।
साथ ही बता दें, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल से कई अलग-अलग आउटफिट में अपनी फोटोज़ शेयर की थीं। जिनमें वो रेड कलर के लूई वीटॉन गाउन में फोटो काफी वायरल हुई। इसके अलावा ब्लैक आउटफिट में उनकी फोटोज़ भी जमकर शेयर की गईं। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की एक फोटो पर कॉमेंट किया था। जिसमें उन्होने लिखा था, “ओके, बहुत हो गया। अब मैं फ्लाइट ले रहा हूं।” और इसके कुछ ही वक्त बाद रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे।
जानकारी के अनुसार, बता दें कि रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कुछ समय की छुट्टी ली है। वो पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ फ्रांस में समय बिताने के लिए गए हैं। और इन फोटोज़ से पता चलता है कि ये दोनों अपने समय को खूब एन्जॉय कर रहें हैं।