बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह भले ही आज इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में एंट्री लेने के लिए काफी जद्दोजहत करनी पड़ी थी। हाल ही में रणवीर सिंह ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला शो ‘द रोमांटिक्स’ में एक बड़ा खुलासा कर दिया हैं। जहां इस दौरान रणवीर ने इस बात से पर्दा हटाया है की आखिर किस एक्ट्रेस की मदद से रणवीर ने बॉलीवुड में एंट्री ली हैं।
दरअसल ‘द रोमांटिक्स’ को 14 फरवरी, 2023 को यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि के रूप विश्व स्तर पर रिलीज़ किया है। इस दौरान इस सीरीज में कई दिग्गज सितारों ने जिन्होंने YRF के अस्तित्व के दौरान इसके साथ मिलकर काम किया है उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को साझा किया हैं। वही इस दौरान रणवीर सिंह भी इस सीरीज में कुछ ऐसा खुलासा कर दिए जिसे सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल हैं।
ये बात तो सभी जानते है की रणवीर सिंह की डेब्यू मूवी ‘बैंड बाजा बारात हैं’ इस फिल्म को उन्होंने YRF के बैनर तले ही किया था। लेकिव रणवीर का ऑडिशन लेने वाला शख्स बड़ा ही इंट्रेस्टिंग था। दरअसल रणवीर ने अपने ऑडिशन की स्टोरी को बयां करते हुए बताया की- कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उन्हें देखा था और आदित्य चोपड़ा को उनकी तस्वीरें दिखाईं। प्रोड्यूसर को वह गुड लुकिंग या अट्रैक्टिव नहीं लगे लेकिन शानू की जिद पर उन्होंने रणवीर का स्क्रीन टेस्ट लिया। स्क्रीन टेस्ट से पहले रणवीर ने खुलासा किया कि शानू के असिस्टेंट उन्हें ब्रीफ करने आए थे। उनका नाम भूमि पेडनेकर था।
रणवीर ने कहा, “वह रियलिटी में काफी प्रोफ़ेशनल थीं और उन्होंने मुझे सहज कर दिया.” अभिनेता ने कहा कि भूमि का बहुत ही फ्रेंडली नेचर था और उन्होंने उनके लिए और उनके साथ सीन की प्रैक्टिस भी की। इसी के साथ रणवीर ने इस बात को भी कबूल किया कि भूमि की वजह से ही ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए उनका ऑडिशन इतना अच्छा था। चोपड़ा ने उनका ऑडिशन देखा और उसी शाम उन्हें तुरंत बोर्ड पर ले लिया।
तो कही न कही मेरे करियर को उड़ान देने में भूमि पेडनेकर का बहुत बाद हाथ हैं। बता दे की ‘द रोमांटिक्स’ में कई दिग्गज सितारे अपने yrf से जुड़े अभिनव को साझा करते हुए नजर आए हैं।