बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है और बीती शाम गुवाहाटी, असम में 65 वे फिल्म फेयर अवार्ड्स में उन्होंने अपने शानदार परफॉरमेंस से स्टेज पर आग ही लगा दी। अपने स्पेशल रेट्रो परफॉरमेंस से रणवीर ने संगीतकार आरडी बर्मन को एक विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।
.jpg)
रणवीर सिंह , जो खुद आरडी बर्मन के बहुत बड़े फैन है , उन्होंने स्टेज पर उन संगीतकारों के साथ पावर पैक परफॉरमेंस दिया, जिन्हे बर्मन साहब के साथ काम किया है। इस स्टेज ट्रिब्यूट ने अवार्ड नाईट में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
सूत्रों के मुताबिक़ रणवीर ने ये परफॉरमेंस खुद तैयार करवाया था और वो चाहते थे कि धमाकेदार अंदाज में महान संगीतकार को श्रद्धांजलि दे सके। अपने एक्ट में रणवीर ने बर्मन साहब की तरह गाना भी गाया और जबरदस्त डांस भी पेश किया।

रणवीर सभी को दिखाना चाहते थे कि आरडी का संगीत उनके लिए कितना खास है और वह उनकी आवाज़ से कितने प्रेरित हैं। रणवीर सिंह ने ऐ दिल है मुश्किल, महबूबा, तुम क्या जानो, यम्मा यम्मा जैसे क्लासिक गानों पर परफॉर्म किया। अब उनके इस परफॉरमेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
वहीं फिल्म फेयर अवार्ड्स की बात की जाए तो रणवीर की फिल्म गली बॉय ने फिल्मफेयर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार सहित 10 प्रमुख पुरस्कार जीते। जहां रणवीर और आलिया की लीड जोड़ी ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला अभिनेता का पुरस्कार जीता, वहीं फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।
.jpg)
इसी तरह विजय मार्य गली को बॉय के लिये बेस्ट डायलॉग्स और रीमा कागती और जोया अख्तर को इसी फिल्म के लिये बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार दिया गया। इन सबके साथ ही बेस्ट सिनेमैटोग्राफी,जय ओजा (गली बॉय), बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर,कर्ष काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव (गली बॉय) बेस्ट लिरिक्स डिवाइन और अंकुर तिवारी अपना टाइम आएगा (गली बॉय) को दिया गया।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App




