अभिनेता रणवीर सिंह जितने खुशमिजाज और पावर पैक्ड अभिनेता माने जाते है उनका ही इमोशनल भी है। हाल ही में रणवीर सिंह के एक युवा फैंस की मौत हो गयी जिसपर सोशल मीडिया में काफी दुःख मनाया गया।

मुंबई बेस्ड फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया, जिसमें रणवीर अपने इस प्रशंसक के साथ नजर आए रहे हैं। विरल भयानी के मुताबिक, रणवीर के इस नौजवान फैन का नाम जतिन दुलेरा था।

इंस्टाग्राम के पोस्ट में भयानी ने लिखा : रणवीर के बहुत चहेते जतिन दुलेरा की एक आकस्मिक दुर्घटना में मौत हो गई। वह ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहा था, उसकी क्रम में अपने बाथरूम में गिर गया। कुछ ही पलों में उसकी सांस थम गई। जतिन एक खुशमिजाज किस्म का नौजवान था और उसमें कोई बुरी आदत नहीं थी।

रणवीर के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस के संग दुलेरा की कई तस्वीरों को साझा करते हुए भयानी ने लिखा : हमेशा की तरह हमेशा मुस्कुराते रहो जतिन। हमें तुम्हारी याद आएगी।

अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपने इस एक युवा प्रशंसक को श्रद्धांजलि दी और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा RIP LIL HOMIE ।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में रणवीर को कबीर खान की फिल्म ’83’ में देखा जाएगा। रिलायंस एंटरटेमेंट की यह फिल्म दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर आधारित होगी।

’83’ में आर.बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, ऐमी विर्क और साहिल खट्टर भी हैं।



Download Android App
Download iOS App



