भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। इस कड़ी में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है जो माही के जबरा फैन हैं। इसका नजारा आप खुद एक्टर की इंस्टा स्टोरी देखकर लगा सकते हैं। दरअसल, हाल ही में मुंबई के एक स्टेडियम में धोनी और रणवीर सिंह साथ में फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आए है। ऐसे में बीच मैदान में रणवीर सिंह धोनी को कसकर गले लगाते नजर आए।
इसके अलावा मैदान पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान गया है। मैच जब रुका तब धोनी बेंच पर बैठे थे और रणवीर सिंह जमीन पर। अपनी और माही की इन तस्वीरों को रणवीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।
रणवीर सिंह ने इन फोटो के कैप्शन में लिखा, बड़े भाई के चरणों में हमेशा। धोनी और रणवीर दोनों ही ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं। यह क्लब सेलिब्रिटीज के बीच फुटबॉल मैच कराकर चैरिटी के लिए फंड एकत्रित करता है और साथ ही देश में फुटबॉल को बढ़ावा भी देता है।
बता दें, बीते रविवार को ऑल स्टार्स फुटबॉल ने प्रैक्टिस मैच का आयोजन किया, जिसमें रणवीर सिंह, धोनी समेत क्रिकेटर श्रेयस अय्यर भी नजर आए। इनके सब के अलावा इस मैच में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी नजर आए। फिलहाल इन दिनों धोनी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह कर सभी को हैरान कर दिया था। अभी धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरह से खेलते नजर आते हैं।
बताते चले रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म जगत में अपने फैशन और कूल नेचर के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो एक्टर अब बहुत जल्द अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 83 में एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।