जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले है और लम्बे समय से इस दोनों सितारों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है। बता दें शादी से पहले दोनों ने करीब 6 साल तक एक दुसरे को डेट किया था और फिर पिछले साल इटली में दोनों ने शादी की थी।

ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा ही पसंद की गयी है। इतना लम्बा समय साथ बिताने के बावजूद दोनों में कुछ नहीं बदला है। अब भी दोनों खूब मस्ती मजाक करते है और सोशल मीडिया पर एक दुसरे की टांग खींचते है।

हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी और अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की एक सात साल पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर वह दीपिका की कमर की तरफ देख रहे हैं।

ये तस्वीर शूटिंग के बीच ब्रेक के दौरान की है जिसमे दीपिका और रणवीर दोनों एक साथ बैठे दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी काफी सारे कमैंट्स किये है। रणवीर ने कैप्शन में लिखा है ,’ “No caption needed ?”
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद दीपिका भी खुद को तस्वीर पर कमेंट करने से नहीं रोक सकी। दीपिका ने अपने कमेंट में लिखा, ‘और सात सालों में भी कुछ नहीं बदला।’ फैंस ने दीपिका के कमेंट पर काफी चुटकी ली है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका और रणवीर जल्द ही चौथी बार कबीर खान की फिल्म 83 में एक साथ काम कर रहे है। कबीर खान की इस स्पोर्ट्स फिल्म में दीपिका रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभा रही है।



Download Android App
Download iOS App



