बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने हंसमुख मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर के फैंस उनके फनी नेचर की वजह भी उन्हें काफी पसंद करते हैं, वैसे एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सर्कस के प्रमोशन में बिजी हैं। सर्कस की टीम के साथ रणवीर कॉमेंडी किंग कपिल शर्मा के शो में जा पहुंचे जहां उन्होंने खूब मस्ती की।
जल्द ही रणवीर अपनी फिल्म सर्कस को द कपिल शर्मा शो में प्रमोट करते नजर आएंगे। जहां वो कॉमेडिन कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह के साथ जमकर हंसी-मजाक करते दिखेंगे। रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अर्चना पूरन सिंह के कपड़ों को लेकर उन्हें छेड़ते दिख रहे हैं।
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर द कपिल शर्मा के सर्कस स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, पूजा हेगडे, जैकलिन फर्नांडिज और वरुण शर्मा शो में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर ब्लू कलर की स्वेट शर्ट और येलो चेक पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं।
इस प्रोमो वीडियो में अर्चना पूरन सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी से पूछ रही है कि उन्हें फिल्म में क्यों नहीं लिया गया जबकि वह उनके साथ बोल बच्चन में काम कर चुकी है। इस पर रोहित शेट्टी उनसे कहते हैं कि वह उन्हें रणवीर की मां की तौर पर लेने जाते थे लेकिन तभी कपिल बीच में बोल पड़ते हैं, ‘अरे वह हीरोइन सोच रही हैं।’ इस पर सभी लोग हंसने लगते हैं।
तभी रणवीर सिंह अचानक से अर्चना पूरन सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, ‘मेरे कपड़े भी पहन रखे हैं। रणवीर की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग पेट पकड़कर हंसने लगते हैं। बता दें कि इस एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह ने पिंक और रेड कलर की आउटफिट पहन रखी है जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।