रिद्धिमा कपूर ने पापा ऋषि कपूर की याद में कपूर खानदान की क्लासिक तस्वीर की सोशल मीडिया पर पोस्ट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

रिद्धिमा कपूर ने पापा ऋषि कपूर की याद में कपूर खानदान की क्लासिक तस्वीर की सोशल मीडिया पर पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा पिछले महीने 30 अप्रैल को कह दिया था। उनके निधन पर शोक बॉलीवुड कलाकारों से लेकर खेल, राजनीति और बिजनेस जगत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा पिछले महीने 30 अप्रैल को कह दिया था। उनके निधन पर शोक बॉलीवुड कलाकारों से लेकर  खेल, राजनीति और बिजनेस जगत के लोगों ने जताया था। हालांकि ऋषि कपूर के जाने से अभी तक कोई भी उभर नहीं पाया है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा मिस उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर कर रही हैं। हर दिन अपने पापा की तस्वीर रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से पूरे कपूर खानदान की तस्वीर रिद्धिमा कपूर ने शेयर की। 
1589723129 ridhima kapoor
इस तस्वीर देखा जा सकता है कि राज कपूर, उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर के साथ पूरा परीवार नजर आ रहा है। रिद्धिमा ने ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘क्लासिक।’
1589723270 8b751d13 d34d 44c7 80b9 425d787f66a6
रिद्धिमा ने एक अन्य तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा था कि स्क्रैबल गेम खेलना ऋषि कपूर को बहुत पसंद था। इस स्टोरी के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा था, मेरे पापा को उनका ये स्क्रैबल बहुत पसंद था।
1589723401 ridhima
पिछले दिनों एक तस्वीर रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और उसमें ऋषि कपूर की माला चढ़ी हुई तस्वीर के पास रिद्धिमा दिखाई दी थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था कि, मैं आपको हमेशा प्यार करुंगी पापा। 

View this post on Instagram

Love you always Papa …

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

जब ऋषि कपूर का निधन हुआ था उस समय अपने ससुराल दिल्ली में रिद्धिमा थी। वह तुरंत लॉकडाउन के कारण मुंबई नहीं जा पायीं थीं और सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई रिद्धिमा कपूर तीन मई को पहुंची थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।