रश्मिका मंदाना इस साल लेंगी विजय देवरकोंडा संग सात फेरे?, जोरों पर है शादी की चर्चा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

रश्मिका मंदाना इस साल लेंगी विजय देवरकोंडा संग सात फेरे?, जोरों पर है शादी की चर्चा

खबर है कि पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जल्द शादी करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। जिसके बाद खबरें आई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वैसे तो एक्ट्रेस अक्सर ही खबरों में बनी रहती है, कभी अपनी फिल्म को लेकर तो कभी अपने कपड़ो को लेकर। लेकिन इस बार सुर्खियों में छाने का कारण है उनकी शादी। जी हां, बिल्कुल सही सुना रश्मिका मंदाना की शादी ! खबर है कि रश्मिका जल्द शादी करने जा रही हैं। 
1645432292 165095887 737298350301602 5258552445034885501 n
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। जिसके बाद खबरें आई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के इस साल शादी करने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, न रश्मिका और न ही विजय ने अभी तक इसके बारे में खुलासा किया है। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट फिल्म में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। 
1645432454 rashmika vijay
उसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया है। उसके बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विजय के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वो लिगर की शूटिंग में बिजी हैं। रश्मिका मंदाना ने मुंबई में हाल ही में अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं रश्मिका और देवरकोंडा को मुंबई में कई बार डेट पर एक साथ जाते देखा गया है। 
1645432327 kamadenu 2022 02 b8401706 4c10 412a 8504 b3c8e5d96623 vijay devarakonda rashmika
रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की चर्चा उनके गोवा ट्रिप से मिली। एक्ट्रेस ने विजय और उनके भाई आनंद के साथ नया साल गोवा में मनाया था। आपको बता दे, रश्मिका मंदाना की विजय की मां से भी अच्छे संबंध हैं। वही, 2017 में मंदाना ने रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के पहले ही इन दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी। सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। 
1645432358 rashmika mandanna vijay deverakonda geetha govindam 3 years
वही अब रिपोर्ट्स की माने तो विजय और रश्मिका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर जब भी अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने की बात आती है तो दोनों चुप्पी साध लेते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस साल ये कपल शादी के बंधन में भी बंधने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।