बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर वैसे तो इन दिनों अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में है। अभी हाल ही में एक्टर को अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी करते हुए भी स्पॉट किया गया था। लेकिन लोगो की भीड़ में पार्टी करने के बाद भी अर्जुन अक्सर अपने आपको अकेला महसूस करते है। उनको हमेशा ही अपनी मां की कमी खलती रहती है। आपको बता दे, अर्जुन कपूर अपनी फैमिली से बेहद करीब हैं। सबसे ज्यादा क्लोज वो अपनी मां मोना कपूर से थे, जिन्हें उन्होंने 9 सालों पहले खो दिया।
वही, मां की बरसी पर अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में अर्जुन ने अपनी मां की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो मुस्कुरा रही हैं, फोटो के साथ एक्टर ने जो कैप्शन लिखा है, उससे साफ पता चल रहा है कि एक्टर मां को कितना याद करते हैं और मां को किस कदर मिस करते हैं।
अर्जुन ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, “9 साल गुज़रग चुके हैं, ये ठीक नहीं है ना.. मैं आपको मिस करता हूं, वापस आ जाओ ना मां प्लीज़। मैं अपकी फिक्र करना मिस करता हूं, अपने फोन में आपका नाम रिंग होते हुए देखना मिस कता हूं, घर वापस आकर आपको देखना मिस करता हूं, मैं आपकी हंसी मिस करता हूं, मैं आपकी खुशबू मिस करता हूं, अपने कानों में आपकी गूंजती हुई आवाज़ के से साथ अर्जुन कहना मिस करता हूं, मैं आपको बहुत ज्यादा मिस करता हूं मां। उम्मीद करता हूं आप जहां भी होंगी ठीक होंगी, मैं भी ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं। ज्यादातर दिन मैं मैनेज कर लेता हूं, लेकिन आपको मिस करता हूं… वापस आ जाओ ना।”
अब अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने अपने सारे जज़्बात खोल कर दुनिया के सामने रख दिए। अब हर कोई उनका दुख साफ़ समझ पा रहा है। फैंस से लेकर बॉलीवुड की हर छोटी बड़ी हस्ती उनके साथ खड़ी है।