ड्रग्स केस में जमानत पर रिहा हुई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई से अब तक मिली जानकारियों का खुलासा करने को कहा है। दरअसल रिया के वकील सतीश मान शिंदे का कहना है कि सीबीआई को सुशांत केस की जांच में अब तक क्या मिला है,यह बताना चाहिए। वहीं इससे पहले महाराष्टï्र के सीएम अनिल देशमुख ने सीबीआई से अब तक मिली जानकारियों को बताने के अपील की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार रिया के वकील ने कहा कि उस दुखद हादसे को भुलाने का अब यह सही वक्त है।
सतीश मान शिंदे ने रिया चक्रवर्ती का स्पोर्ट करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस ने जब दो महीने तक जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की थी तो काफी शोर मचा था। पटना में गलत आरोपों के तहत रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के मेंबर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी, सीबीआई और पटना पुलिस अब तक रिया के खिलाफ काफी जांच कर चुकी हैं। बिना किसी सबूत के ही उन्हें एक फर्जी केस में सीबीआई ने अरेस्ट भी किया था। एक महीने तक हिरासत में रहने को मजबूर हुईं रिया का कई एजेंसियों ने उत्पीड़न किया। इसके बाद उन्हें हाई कोर्ट से बेल मिलने पर रिहा किया गया था।
आगे उन्होंने कह, रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में कहा था कि अभिनेता की मौत शायद बिना डॉक्टरी सलाह के गलत दवाएं देने से हुई है। रिया ने आरोप लगाया था कि गलत ढंग से दवाएं लेने और ड्रग्स के कॉकटेल के चलते ऐसा हुआ है।
सतीश मान शिंदे ने कहा सुशांत सिंह की मौत को 6 महीने का वक्त बीत चुका है। मैंने हमेशा कहा है कि केस की कोई भी जांच कर ले, लेकिन सत्य एक ही रहने वाला है। शिंदे ने कहा कि सीबीआई देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है। उसकी जांच को 4 महीने हो चुके हैं और अब उसे बताना चाहिए कि अब तक उसे क्या पता चला है और आखिर किन परिस्थितियों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी।
गौरतलब है,सीबीआई ने सुशांत की मौत की जांच के लिए एम्स के फॉरेंसिक पैनल का गठन किया था। पैनल को इस मामले में सुशांत की हत्या की संभावना को खारिज कहा था कि ये पूरी तरह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बता दें,14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।