दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद से अब तक रिया चक्रवर्ती विवादों के जाल में बुरी तरह फंसी रही हैं। हालांकि जेल से जमानत मिल जाने के बाद अब रिया ने अपने जीवन में इतने उतार-चढ़ावों के बाद पीछे का सबकुछ भुलाकर जिंदगी में आगे बढऩे का फैसला किया है। वैसे पिछले कई दिनों से रिया को अब लंबे वक्त बाद बाहर टहलते हुए देखा गया है। इस बीच हाल ही में रिया को उनके जिम के बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल रिया को जिम से बाहर आते हुए मीडिया ने अपने कैमरों में कैद कर लिया था। फिर क्या था उन्हें देखकर वहां मौजूद फोटोग्राफर रिया की फोटोज और वीडियो क्लिक करने लग गए। साथ ही फोटोग्राफर ने रिया से एक सवाल भी किया तब से यह सवाल और उसपर रिया का रिएक्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कैमरामैन का रिया से सवाल?
सुशांत की मौत के बाद काफी लंबे वक्त बाद नजर आई रिया चक्रवती इन दिनों अपनी फिजिकल और मेंटल फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। रिया हाल ही में अपने जिम सेशन्स के बाद रवाना होती दिखाई दी। इस दौरान तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर ने रिया से जब सवाल किया कैसे हो आप तो इसके जवाब में रिया ने कहा ठीक हो रही हूं अब।
सिर्फ इतना कहते हुए रिया अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गई और फट से कार का दरवाजा बंद कर लिया। वहीं अभिनेत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
अदाकारा की लुक की बात की जाए तो रिया ने ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ था और ग्रे कलर की टाइट्स पहनी हुई थीं। वहीं कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखते हुए रिया ने काफी कूल यूनिक मास्क पहना हुआ था। खुले बालों के साथ उन्होंने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था साथ ही उनके हाथ में पानी की बोतल थी। गौरतबल है इससे पहले रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ भी दिखाई दे चुकी हैं।
जाहिर है कि बीता साल रिया के लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा था। दरअसल रिया के ऊपर सुशांत के कत्ल के आरोप लगाए गए थे। इन सबके चलते रिया को जेल भी जाना पड़ा था। वहीं अब रिया ने इन सभी परेशानियों से उभरने का फैसला ले लिया है और फिलहाल अभिनेत्री उस ट्रॉमा निकलने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं।