बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर के घर होने वाले हर एक सेलिब्रेशन में शामिल होती हैं। दरअसल 15 सिंतबर 2020 यानि आज रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर अपना 40 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा के जन्मदिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए आलिया और रणबीर ने उनके लिए कुछ स्पेशल किया है।
बर्थडे का वीडियो वायरल
बता दें,रिद्धिमा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आप जैसा कोई गाने पर बेहतरीन डांस मूव्स करते दिख रहे हैं। रणबीर और आलिया के इस डांस को खूब पंसद भी किया जा रहा है। इस कपल की जोड़ी एक साथ वाकई बेहद कमाल की लग रही है। वीडियो में आलिया और रणबीर ब्लू कलर के आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी के जन्मदिन से जुड़ी इन तस्वीरों में रिद्धिमा कपूर केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रिद्धिमा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक देखने लायक है।
रिद्धिमा ने भी शेयर की तस्वीरें
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज कोलाज बनाकर साझा की है,जिसमें उनके साथ,रणबीर कपूर,करीना कपूर,आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रिद्धिमा ने कैशन में लिखा,फैमिली।
आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर ने अपनी फैमिली के साथ कल देर रात बर्थडे का जश्न मनाया है। इस दौरान आदर जैन,अरमान जैन और रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने साथ मिलकर खूब मस्ती की।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखाई देंगे। खास बात इस फिल्म के जरिए ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।