बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को अलिवदा कह दिया। ऋषि कपूर को नम आंखों से परिवार और फैन्स ने गुरुवार शाम 4:15 बजे उन्हें आखिरी विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ।
एक्टर के अंतिम संस्कार में परिवार के 20 लोग मौजूद रहे,लेकिन इस बीच दुखद बात यह रही कि पापा के अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा चाहकर भी पहुंच नहीं पाईं।
मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए गुरुवार को ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। 3 बजे तक अंतिम संस्कार होना था, लेकिन रिद्धिमा उस वक्त तक न आ सकीं।
बता दें कि मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एचएनरिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर को भर्ती कराया गया था जहां पर आज सुबह 8.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में इलेक्ट्रिक प्रणाली से किया गया।
अंतिम संस्कार में सैफ अली खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर, आदर जैन, कुणाल कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल आदि लोग शामिल हुए। वैसे ऋषि का निधन कपूर खानदान के लिए बड़ा झटका है। खासकर नीतू कपूर, रणबीर और रिद्धिमा कपूर के लिए यह बेहद दुखद घड़ी है।
अंतिम संस्कार के समय की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रीमा जैन नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर फूट-फटकर रो पड़ती हैं। उनके साथ ही में खड़ीं आलिया और रीमा जैन उन्हें संभालती हैं।
अंतिम संस्कार करीब आधे घंटे में हुआ
लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर का अंतिम क्रिया की विधि महज आधे घंटे से भी कम समय में संपन्न की गयी। ऋषि का दाह संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ है। ऋषि के परिजनों और करीबियों सहित 24 लोग ही श्मशान घाट के अंदर जा सके। इस दौरान रणबीर अपने पिता को नम आंखों से एकटक देखते रहे।
श्मशान घाट पर 3:00 बजे 5 पुजारी सामग्री के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद 3:45 पर ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के जरिए अस्तपाल से श्मशान पहुंचा। 4:17 पर परिजन क्रिया संपन्न करके श्मशान से बाहर आते दिखे।
श्मशान के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा
श्मशान के ऋषि के फैंस की भीड़ होने लगी थी, जिन्हें पुलिस ने दूर किया है। श्मशान घाट के तीनों रास्तों पर पुलिस ने बेरीकेडिंग की गई थी। वहीं श्मशान के आसपास रहने वाले लोगों को भी पुलिस ने घर से बाहर आने से मना कर दिया था।