बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं एक्टर का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। बुधवार की शाम को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से ऋषि को मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां गुरुवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बता दें की एक्टर का पिछले दो सालों से न्यूयार्क में कैंसर का इलाज चल रहा था और कुछ समय पहले सेहत में सुधार होने के बाद वह मुंबई वापस लौट आये थे।
बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने अभिनेता आखिरी समय तक वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते रहे। मगर उनकी एक दिली ख्वाहिश थी जो अधूरी रह गई, जिसे वे मरने से पहले पूरी करना चाहते थे। यह ख्वाहिश कुछ और नहीं बल्कि बेटे रणबीर कपूर की शादी और अपने पोते-पोतियों का मुंह देखना। बेटे की शादी के लिए ऋषि कपूर काफी ज्यादा खुश भी थे जिसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में भी किया था।
एक्टर की अधूरी रह गई ये आखिरी दो ख्वाहिशें…
ऋषि कपूर पहली ख्वाहिश:-
ऋषि कपूर की पहली ख्वाहिश थी कि वो अपने परिवार के साथ अपनी पुश्तैनी हवेली दिखाना चाहते थे। उनका कहना था कि दोनों देशों को अपनी दुश्मनी भुला देनी चाहिए और सब कुछ भुलाकर कर एक हो जाना चाहिए। इसके अलावा ऋषि कपूर को हमेशा इस बात की हैरानी हुआ करती थी कि उनके दादा और परदादा आम आदमी थे, बावजूद इसके उन्होंने हवेली कैसे बना ली।
इसी बात को सोचकर ऋषि हमेशा शॉक्ड हुआ करते थे। वहीं एक्टर कहते चाहते थे कि उनका बेटा रणबीर भी उनकी उस पुश्तैनी जगह को देखे जहां से उनकी जड़ें जुड़ी हैं। ऋषि ने कहा था, ‘मैं चाहूंगा कि कभी रणबीर कपूर अपने बच्चों के साथ वहां जाएं। वो ये जानें की हमारी जड़ें कहां हैं।
ऋषि कपूर दूसरी ख्वाहिश:-
वहीं ऋषि कपूर की दूसरी अधूरी ख्वाहिश की बात करें तो वह इसी साल के अंत में अपने बेटे रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करना चाहते थे। मगर कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे ऋषि कपूर पहले ही इस दुनिया से अलविदा कह कर चले गए और उनके दिल में जो बेटे को दुल्हा बनें देखने की आखिरी ख्वाहिश थी वो भी हमेशा के लिए अधूरी ही रह गई।
वैसे ऋषि कपूर की तबीयत को देखते हुए रणवीर और आलिया की शादी फिक्स हो चुकी और इस साल दिसंबर 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं।
वहीं दिसंबर 2019 में खूब चर्चा रही कि आलिया और रणबीर इस साल 2020 दिसंबर के महीने में शादी कर लेंगे। खबर ये भी थी कि इसके लिए वे अपने अंडरप्रोडक्शन प्रोजेक्ट जल्दी ही पूरा करेंगे और फिर शादी के लिए एक महीने का ब्रेक लेंगे।