बॉलीवुड के महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन बीते 30 अप्रैल को हो गया था। बॉलीवुड अब तक भी ऋषि कपूर के जाने से उभर नहीं पाया है। ऋषि कपूर ने एक हीरो की तरह फिल्मी पर्दे से लेकर रियल लाइफ तक अपने जिंदगी जी थी। कई कहानियां ऋषि कपूर के जिंदगी से जुड़ी हुई है जो हमेशा हमारे साथ रहेंगी। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उन सभी लोगों को उनके जाने का दुख है जो दिल से उन्हें प्यार करते थे और बड़े फैन थे।
स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर की तेरहवीं बीते मंगलवार दोपहर को की गयी जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। ऋषि कपूर के घर में एक और पूजा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए रखी गयी। बॉलीवुड के कई सितारे ऋषि कपूर की तेहरवीं की पूजा में पहुंचे। जैसे करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नंदा, अरमान जैन, आदर जैन, अनीसा जैन, रीमा जैन, बबीता कपूर, रणधीर कपूर, और आलिया भट्ट शामिल हुए। ऋषि कपूर की तेहरवीं की पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं।
ऋषि कपूर की तेहरवीं की पूजा की दो तस्वीरें बेटी रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। रिद्धिमा एक तस्वीर में पापा ऋषि की तस्वीर के पीछे दिखाई दे रहीं हैं जबकि दूसरी तस्वीर में ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए करवाई गई पूजा में रणबीर कपूर हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि रणबीर के साथ रिद्धिमा भी तस्वीर में दिखाई दे रही हैं।
यहां देखें ऋषि कपूर की तेरहवीं की तस्वीरें