टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज फेम रघु राम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां रघु राम पिता बन गए हैं उनकी पत्नी और मशहूर सिंगर नताली दि लुसियो ने एक बेटे को जन्म दिया है। नन्हें मेहमान के घर में आने से रघु और उनकी पत्नी बेहद खुश हैं। शादी के करीब एक 1 साल बाद ये कपल माता-पिता बने हैं। दोनों ने बेटे का नाम रिद्धम रखा है।
रघु और नताशा ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। फिलहाल रघु-नताली के बेटे की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। हालांकि अस्पताल सूत्रों ने बताया है रघु की पत्नी ने 6 जनवरी को मुंबई के हॉस्पिटल में अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। रघु की वाइफ ने वॉटर बर्थ के जरिए अपने बेबी को जन्म दिया है ।रघु का बेबी नॉर्मल और हेल्थी हुआ है। नताली और बेबी दोनों ही पूरी तरह से ठीक हैं।
ये कपल साल 2016 में पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। जबकि रघुराम और नताली ने साल 2018 में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे इन्होंने साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि रघुराम की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी। जो कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन्होंने साल 2006 में शादी की थी। सुगंधा और रघु की शादी पूरे 12 साल चली है। लेकिन साल 2018 में इन्होंने अपने तलाक का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर दिया।