फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ना सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती हुई नज़र आती हैं। बीते कुछ समय से उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ काफी जुड़ रहा है।
इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। अफेयर की चर्चा के बीच जाह्नवी के पोस्ट पर अब शिखर का यूँ प्यारा सा कमेंट करना सामने आया है कि सबका ध्यान इसकी ओर खींच गया। तो आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या लिखा हैं ?
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जाह्नवी कपूर आये दिन अपने फैंस संग अपनी लाइफ की कई अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो ग्लैमरस आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही गले में उन्होंने हेवी जूलरी भी कैरी की है। इन तमाम फोटोज में वो बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं, जिसपर अब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर भी अपना दिल हार बैठे हैं।
शिखर ने किया इस तरह रिएक्ट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में जाह्नवी ने लिप्स इमोजी ड्रॉप करते हुए लिखा, “किस्सी.” उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। वहीं इसपर शिखर ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने स्माइली विद हार्ट आइज इमोजी भी ड्रॉप की है, जो प्यार और एक दूसरे के प्रति लगाव को दर्शाता है।
जाह्नवी और शिखर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर नहीं, इस बारे में दोनों में से किसी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। हालांकि जाह्नवी के पोस्ट पर शिखर के इस कमेंट के बाद दोनों के अफयेर की चर्चा और भी तेज हो गई है।
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Janhvi Kapoor visited Tirupati Balaji Temple, Tirumala. pic.twitter.com/nYxZq7NA2A
— ANI (@ANI) April 3, 2023
शिखर के बर्थडे पर संग नज़र आये बोनी कपूर
बता दें, हाल ही में शिखर का बर्थडे गुजरा है। और उस खास मौके पर जाह्नवी दर्शन करने तिरुपति बालाजी मंदिर गई थीं। और वहीं उनके साथ शिखर भी नजर आए थे। दोनों के साथ के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। लोग इन्हे यूँ साथ दर्शन करता देख कई सवाल भी कर रहे थे। उसके अलावा नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में भी शिखर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ नजर आए थे।